ज़िला
नारनौल। पटीकरा में नशामुक्ति जागरूकता अभियान : युवाओं और महिलाओं को किया जागरूक | मानस हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी
नारनौल। नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत थाना शहर नारनौल क्षेत्र के गांव पटीकरा में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि नशे से प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है तथा नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्रामीणों को नशा संबंधी शिकायतों और परामर्श के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
इस अवसर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी सरल भाषा में जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों तथा महिला विरुद्ध अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच देशराज, गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नारनौल | कोटपूतली हाईवे पर जल महल–कादीपुर कट बना हादसों का केंद्र : बृहस्पतिवार सुबह भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर घायल
नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली : युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाने का आह्वान
नारनौल। समाधान शिविर में पहुंचीं 60 शिकायतें : तय समय सीमा में निस्तारण के निर्देश | आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल