ज़िला
फतेहाबाद | कंफेक्शनरी से 60 से 70 हजार से भरा बैग चोरी : चोर, CCTV में कैद | पुलिस तलाश में जुटी
फतेहाबाद | कुलां गांव में दिनदहाड़े एक कंफेक्शनरी की दुकान से नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। यह घटना सुबह मुख्य चौक के पास हुई। चोर की यह हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने भी आरोपी की पहचान के लिए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
गांव कुलां निवासी मुकेश गर्ग कुलां चौक के पास कंफेक्शनरी की दुकान चलाते हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मुकेश दुकान के काम में व्यस्त थे और कुछ मिनट के लिए दुकान से बाहर आए। इसी दौरान एक शातिर चोर दुकान में घुसा और काउंटर पर रखा बैग उठाकर फरार हो गया।
पीड़ित दुकानदार मुकेश गर्ग के अनुसार, बैग में करीब 60 से 70 रुपए रखे थे। कुछ देर बाद जब दुकान मालिक को बैग नहीं दिखा तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद दुकानदारों ने कुलां चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बैग उठाते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। पड़ोस की एक गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी चोर न केवल गली से गुजरता दिखा, बल्कि बेखौफ होकर बैग से रुपए निकालकर अपनी जेब में डालता भी नजर आया।
पीड़ित ने घटना की शिकायत कुलां चौकी पुलिस को दी है। कुलां चौकी प्रभारी जतिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फरीदाबाद | सूरजकुण्ड मेला में सुनामी झूला असेंबल करने वाला गिरफ्तार : घटनाक्रम में अब तक 6 गिरफ्तार
गुरुग्राम | घाटा पावरहाउस–AIT चौक मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव : डिस्कवरी ठेके के सामने वाला कट ट्रायल के तौर पर बंद
नूंह | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन | संगठन विस्तार पर दिया जोर
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन
-
कनीना6 days agoमहेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल