नूंह | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन | संगठन विस्तार पर दिया जोर

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते कार्यकर्ता
नूंह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते कार्यकर्ता

नूंह | भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नूंह आगमन पर संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का नूंह आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। पिंटू ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।

अपने संबोधन में डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। डॉ. गुप्ता ने समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

आयोजकों ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता में संगठन की आगामी रणनीति, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | कंफेक्शनरी से 60 से 70 हजार से भरा बैग चोरी : चोर, CCTV में कैद | पुलिस तलाश में जुटी

राजेश भाम्भू
|
सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध युवक।
सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध युवक।
फतेहाबाद | कुलां गांव में दिनदहाड़े एक कंफेक्शनरी की दुकान से नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। यह घटना सुबह मुख्य चौक के पास हुई। चोर की यह हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने भी आरोपी की पहचान के ...
Continue Reading

नूंह | खेलो मेवात 2.0 का आगाज : डीसी इलेवन ने 9 विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला | मानवेंद्र सिंह की 88 रन की तूफानी पारी

बबीता वर्मा
|
नूंह | जिले में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के उद्देश्य से आयोजित ‘खेलो मेवात 2.0’ का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। गांव शाहपुर नांगली स्थित जिला स्तरीय खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अखिल पिलानी ने किया। उद्घाटन अवसर पर डीसी ...
Continue Reading

नूंह। मतदाता सूची अभियान में बड़ी लापरवाही का आरोप : बीएलओ पर एफआईआर की सिफारिश

बबीता वर्मा
|
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते प्रशासनिक अधिकारी।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते प्रशासनिक अधिकारी।
नूंह। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में कथित लापरवाही बरतने वाले एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पर कार्रवाई की गाज गिर गई है। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कार्यों में अनियमितता, अधिकारियों के निर्देशों...
Continue Reading
Advertisement

Trending