अटेली। तोबड़ा में कम वोल्टेज से ग्रामीण परेशान : पंचायत ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
बिजली निगम के एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत सदस्य।
बिजली निगम के एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत सदस्य।

अटेली। क्षेत्र के गांव तोबड़ा में पिछले कई महीनों से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान को लेकर ग्राम पंचायत तोबड़ा की सरपंच आशा कुमारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि करीब छह महीनों से गांव में बिजली का वोल्टेज बेहद कम आ रहा है जिससे कूलर,पंखे और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।

भीषण गर्मी के मौसम में यह समस्या बच्चों और बुजुर्गों के लिए और भी अधिक कष्टदायक बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले भी कई बार विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर रात्रि के समय स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे घरेलू कार्य बाधित होते हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने एसडीओ से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। सरपंच आशा कुमारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण मजबूरन बड़ा कदम उठाने पर विवश होंगे। इस दौरान सुनीता, मनीषा, मंजू, सरोज, कविता, नीतीश कुमार, शकुंतलता, ममता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर सज्जन कुमार शर्मा का भव्य सम्मान : पुलिस अधिकारियों व सामाजिक संगठनों ने दी भावभीनी विदाई | सेवाकाल को बताया प्रेरणादायी

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । श्री गौड़ ब्राह्मण सभा, अटेली मंडी के तत्वावधान में हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर श्री सज्जन कुमार शर्मा के सम्मान में थाना परिसर, अटेली मंडी में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागर...
Continue Reading

अटेली | विभागीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई : नगरपालिका के जेई मनीष कुमार निलंबित | नांगल चौधरी के अनिल कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

जितेंद्र सोलंकी
|
जेई अनिल कुमार
जेई अनिल कुमार
अटेली। नगरपालिका अटेली में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (जेई) मनीष कुमार को विभागीय कार्यों में कथित अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद नगरपालिका में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मनीष कुमार के निलंबन ...
Continue Reading

अटेली। बाबा भैया मंदिर में भव्य भंडारा व जागरण का आयोजन : सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद

जितेंद्र सोलंकी
|
श्यामपुरा स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करते हुए।
श्यामपुरा स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करते हुए।
अटेली। अटेली क्षेत्र के गांव श्यामपुरा स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के दर्शन किए तथा दाल-चूरमा क...
Continue Reading
Advertisement

Trending