अटेली। सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर सज्जन कुमार शर्मा का भव्य सम्मान : पुलिस अधिकारियों व सामाजिक संगठनों ने दी भावभीनी विदाई | सेवाकाल को बताया प्रेरणादायी

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली । श्री गौड़ ब्राह्मण सभा, अटेली मंडी के तत्वावधान में हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर श्री सज्जन कुमार शर्मा के सम्मान में थाना परिसर, अटेली मंडी में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं विप्र समाज के लोगों ने भाग लेकर श्री सज्जन कुमार शर्मा के उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल की मुक्त कंठ से सराहना की। सभा के प्रधान धर्मेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि श्री शर्मा ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ पुलिस विभाग की सेवा करते हुए समाज में न्याय, सुरक्षा एवं जनविश्वास को सुदृढ़ किया है। उनका सेवाभाव, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

समारोह में श्री गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा श्री सज्जन कुमार शर्मा को शॉल, श्रीफल, पुष्पमालाएँ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर भावभीना सम्मान किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएँ की गईं।

इस अवसर पर एचपीएस श्री भारत भूषण, डीएसपी डॉ. कविता, थाना प्रभारी श्री देवेंद्र यादव, श्री रविंद्र कुमार, श्री अनिल कुमार सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों ने समारोह में भाग लेकर श्री सज्जन कुमार शर्मा को सम्मानपूर्वक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन विजयपाल रोहिला ने किया।

इस अवसर पर श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान धर्मेंद्र वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष रामानंद, उपाध्यक्ष प्रवीण वशिष्ठ, सचिव अरविंद कौशिक, सहसचिव सुनील कौशिक, जयभगवान, प्रवक्ता विजय भारद्वाज, कैलाश शर्मा (मिर्जापुर), महेश शर्मा, श्री गौड़ ब्राह्मण सभा कनीना के उपाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार उमादत्त, अग्रवाल सभा अटेली के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अटेली व्यापार मंडल के अध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल, पार्षद जितेंद्र सिंघल सहित शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। तोबड़ा में कम वोल्टेज से ग्रामीण परेशान : पंचायत ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

जितेंद्र सोलंकी
|
बिजली निगम के एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत सदस्य।
बिजली निगम के एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत सदस्य।
अटेली। क्षेत्र के गांव तोबड़ा में पिछले कई महीनों से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान को लेकर ग्राम पंचायत तोबड़ा की सरपंच आशा कुमारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग...
Continue Reading

अटेली | विभागीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई : नगरपालिका के जेई मनीष कुमार निलंबित | नांगल चौधरी के अनिल कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

जितेंद्र सोलंकी
|
जेई अनिल कुमार
जेई अनिल कुमार
अटेली। नगरपालिका अटेली में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (जेई) मनीष कुमार को विभागीय कार्यों में कथित अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद नगरपालिका में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मनीष कुमार के निलंबन ...
Continue Reading

अटेली। बाबा भैया मंदिर में भव्य भंडारा व जागरण का आयोजन : सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद

जितेंद्र सोलंकी
|
श्यामपुरा स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करते हुए।
श्यामपुरा स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करते हुए।
अटेली। अटेली क्षेत्र के गांव श्यामपुरा स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के दर्शन किए तथा दाल-चूरमा क...
Continue Reading
Advertisement

Trending