ज़िला
नारनौल। जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा बैठक आयोजित : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने बैंकों को दिए लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश | स्टार्टअप और स्टैंड-अप इंडिया के तहत ऋण वितरण पर जोर
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलबीसी) एवं आरसेटी सलाहकार समिति की तिमाही समीक्षा बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने की। इस दौरान मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक जेपी यादव ने तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने बैंक-वार कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी बैंकों को प्राथमिकता क्षेत्र के ऋण लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने तथा ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) को न्यूनतम 60 प्रतिशत तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने, अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) गठित कर उन्हें ऋण उपलब्ध कराने तथा सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उन्होंने सभी बैंक शाखाओं को स्टैंड-अप इंडिया और स्टार्टअप इंडिया योजनाओं के तहत कम से कम दो पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि जिले में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके।
मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक जेपी यादव ने भारत सरकार के किसानों की आय बढ़ाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए बैंकों से कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
आरसेटी के निदेशक एच.आर. सभ्रवाल ने वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और आगामी वर्ष की कार्ययोजना की जानकारी साझा करते हुए कौशल विकास एवं स्वरोजगार कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
बैठक में नाबार्ड के डीडीएम आतिश तोमर, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के समन्वयक भी उपस्थित रहे।
नारनौल। महेंद्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान 99% लक्ष्य तक पहुंचा : डीसी अनुपमा अंजली ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा | स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई
नारनौल। एचटेट-2025 की तैयारियां पूरी : महेंद्रगढ़ में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए | पारदर्शी और नकल रहित परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क-डीसी अनुपमा अंजली
नारनौल। जनगणना का दूसरा चरण : 1 से 31 अगस्त तक जुटेगा ग्रामीण-शहरी सुविधाओं का डेटा | जिला योजनाओं के लिए बनेगा प्रामाणिक आधार-डीसी अनुपमा अंजली
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
नारनौल6 days agoनारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार