नारनौल | 30 अप्रैल तक सेल्फ एन्यूमरेशन का मौका: DC अनुपमा अंजली की अपील, जनगणना में भागीदारी जरूरी

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| नारनौल
उपायुक्त अनुपमा अंजली
उपायुक्त अनुपमा अंजली

नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि दुनिया के इस सबसे बड़े जनगणना अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। आधुनिक तकनीक के तहत इस बार नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन यानी स्वयं गणना की सुविधा दी गई है, जिसके लिए 30 अप्रैल तक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in खुला रहेगा। कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है।

उपायुक्त ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत आंकड़ों की गोपनीयता की कानूनी गारंटी दी गई है। यह डेटा सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड रूप में संग्रहित किया जाता है और इसका उपयोग किसी भी प्रकार की जांच, टैक्स या पुलिस कार्रवाई के लिए नहीं किया जा सकता। केवल संकलित आंकड़े ही रिपोर्ट में प्रकाशित किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत फिलहाल मकानों का सूचीकरण और गणना का कार्य किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि जनगणना कर्मचारियों को सही जानकारी दें और निडर होकर इस प्रक्रिया में भाग लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना की जिम्मेदारी केवल सरकारी कर्मचारियों की नहीं बल्कि हर नागरिक की है।

नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार ने टोल-फ्री नंबर 1855 भी जारी किया है। उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्वयं जानकारी भरने से समय की बचत के साथ आंकड़ों की सटीकता भी सुनिश्चित होगी। अंत में उन्होंने ‘भरोसा भी, भागीदारी भी’ के मंत्र के साथ सभी से देश के विकास में सहयोग देने की अपील की है|

Edit By: Admin

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन का सम्मान समारोह : न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ अभिनंदन

Array
|
जिला बार एसोसिएशन नारनौल के सम्मान समारोह में उपायुक्त अनुपमा अंजली का स्वागत करते पदाधिकारी।
जिला बार एसोसिएशन नारनौल के सम्मान समारोह में उपायुक्त अनुपमा अंजली का स्वागत करते पदाधिकारी।
नारनौल | जिला बार एसोसिएशन, नारनौल द्वारा आज नए बार रूम में स्थानांतरित होकर आए माननीय न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के सम्मान में गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त महोदया एवं पुलि...
Continue Reading

नारनौल | फाइनेंसरों के दबाव में माइन संचालक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम | कुंड बॉर्डर पर गाड़ी में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Array
|
माइन संचालक हरीश शर्मा ने कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली
माइन संचालक हरीश शर्मा ने कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली
नारनौल | हुडा सेक्टर-1 निवासी माइन संचालक हरीश शर्मा ने कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें राजस्थान के रींगस, नोएडा, नारनौल और महेंद्रगढ़ जिले के एक...
Continue Reading

नारनौल | राजकीय महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स को मंजूरी : 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक और मिनी स्टेडियम भी बनेगा

Array
|
विधायक ओम प्रकाश यादव को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त करता महाविद्यालय स्टाफ।
विधायक ओम प्रकाश यादव को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त करता महाविद्यालय स्टाफ।
नारनौल | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नारनौल के राजकीय महाविद्यालय को बड़ी सौगात मिली है। विधायक ओम प्रकाश यादव के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending