अटेली भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया : जिला स्तरीय आयोजन में उमड़ी भीड़ | संत-महात्माओं व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली मंडी में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में शामिल श्रद्धालु और अतिथि
अटेली मंडी में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में शामिल श्रद्धालु और अतिथि

शोभायात्रा, हवन, झांकियां और प्रतिभा सम्मान—पूरे जिले से विप्र समाज की सहभागिता

 

श्री गौड़ ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) अटेली मंडी के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्य रूप से मनाया गया, जिसमें पूरे जिले से बड़ी संख्या में विप्र बंधु एवं मातृशक्ति ने भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

कार्यक्रम में श्री श्री 108 सुखराम दास जी महाराज (बद्रीनाथ धाम) का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया और जिले की सभी गौड़ सभाओं को सहयोग देने की बात कही।

समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रधान श्री एल.सी. जोशी ने की, वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शक्ति रिसोर्ट बहरोड़ के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मोहित शर्मा मौजूद रहे। जिला प्रधान श्री राकेश मेहता ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई और समाज के एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

श्री गौड़ ब्राह्मण सभा अटेली के प्रधान धर्मेंद्र वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत श्री राधा कृष्ण मंदिर अटेली मंडी में हवन-पूजन, भव्य झांकियां, शोभायात्रा, प्रतिभा सम्मान समारोह और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया।

इस अवसर पर वाई.के. शर्मा, नरेश शर्मा (प्रवक्ता), पवन बाछौदिया, जगदीश शर्मा, परमानंद कौशिक, सत्यनारायण शर्मा, रविंद्र प्रधान, बुद्धि प्रकाश ईशराणा, राधेश्याम वैद्य, धर्मेंद्र पार्षद, प्रवीण रामपुरा, विजय (प्रवक्ता), सुनील रात्ता कौशिक, आजाद, अरविंद कौशिक, रामानंद वशिष्ठ (प्रधान), पवन भारद्वाज, विजय मुद्गिल, संजीव शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | महात्मा जी धाम गनियार में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव : मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर होगा भव्य आयोजन, 7 जून को जागरण, 8 जून को कलश यात्रा व भंडारा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महन्त अनूप यादव महाराज
महन्त अनूप यादव महाराज
अटेली। महात्मा जी धाम गनियार में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 7 एवं 8 जून को दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर धाम के पीठाधीश परम पूजनीय महन्त अनूप यादव महाराज के सानिध्य एवं मार्...
Continue Reading

मंडी अटेली | विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा : गुजरवास को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प | उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

जितेंद्र सोलंकी
|
मंडी अटेली। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गांव गुजरवास में सरपंच वर्षा रानी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और ग्रामीणों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिय...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान

हरविन्द्र यादव
|
Oplus_131072
महेंद्रगढ़। हरियाणा पुलिस विभाग में लंबे समय से अपनी ईमानदार सेवाएं दे रहे थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार को विभागीय पदोन्नति देते हुए निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग और क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक दीपक न...
Continue Reading
Advertisement

Trending