ज़िला
फतेहाबाद। स्कूल गेट में घुसा तेज रफ्तार ट्राला : चालक को आई नींद की झपकी, बड़ा हादसा टला
फतेहाबाद। रतिया रोड स्थित गांव अयाल्की में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट में जा घुसा। हादसे के समय गेट के पास कोई छात्र या स्कूल स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। हालांकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल का मुख्य गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वहां से गुजर रही बिजली की तारें भी झूल गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला चालक रतिया की ओर से फतेहाबाद आ रहा था। गांव अयाल्की स्थित स्कूल के पास बने ब्रेकर पर पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्राले का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित ट्राला सड़क से नीचे उतरकर सीधे स्कूल के गेट में जा टकराया। टक्कर के बाद गेट का सीमेंट दूर तक बिखर गया।
बताया जा रहा है कि गेट के पास खड़े एक पेड़ से टकराने के बाद ट्राला रुक पाया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि हादसा स्कूल की छुट्टी होने से कुछ समय पहले हुआ। इसी गेट से मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल के बच्चे बाहर निकलते हैं। लोगों का कहना है कि यदि हादसा छुट्टी के समय होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान