कनीना | बाघोत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| कनीना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनती महिलाएं, विद्यार्थी व अन्य।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनती महिलाएं, विद्यार्थी व अन्य।

कनीना | श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कनीना खंड के गांव बाघोत स्थित शिव मंदिर में रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. जितेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजन की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयघोष के बीच गांव में यात्रा निकाली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, सनातन संस्कृति और राष्ट्र गौरव के संदेश को साझा किया।

कार्यक्रम में बीडीपीओ राजेश कुमार, प्रिंसिपल महेंद्र कुमार, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पूजा, सरपंच राजेंद्र, सचिव राजपाल व अनिल, महिपाल नंबरदार, बीडीसी सदस्य, पंच फूल सिंह और महंत रोशनपुरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | भड़फ में चरित्र निर्माण शिविर का आगाज : भारत निर्माण युवा दल ने नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हवन यज्ञ के साथ शिविर का शुभारंभ।
हवन यज्ञ के साथ शिविर का शुभारंभ।
कनीना | भारत निर्माण युवा दल हरियाणा की ओर से जिला के गांव भड़फ में चलने वाले सात दिवसीय चरित्र निर्माण एवं प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को वैदिक परंपराओं के अनुसार शुभारंभ हुआ। दूसरे दिन मंगलवार का दिन भी बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सांस्कृत...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप...
Continue Reading

कनीना | जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं : उड़नदस्ता जांच के बाद एसडीओ-जेई पर कार्रवाई के आदेश

हरविन्द्र यादव
|
कनीना जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा
कनीना जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा
कनीना | जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनीना उपमंडल कार्यालय में अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षक अभियंता नारनौल ने एसडीओ राजीव कुमार और जेई पवन कुमार के खिलाफ अनुशासनिक...
Continue Reading
Advertisement

Trending