ज़िला
यमुनानगर | चोरी के जेवर खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार : मंदिर पुजारी के घर चोरी मामले में स्पैशल सेल की कार्रवाई
यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पैशल सेल की टीम ने चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
स्पैशल सेल के प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि 11 नवंबर 2025 को जगाधरी स्थित खेड़ा मंदिर के पुजारी के घर में चोरी हुई थी, जिसमें लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही रोहित, बादल और दीपू नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी किए गए कुछ जेवरात उन्होंने कल्याण नगर निवासी दीपक को बेचे थे, जिसकी जगाधरी में ज्वेलर्स की दुकान है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर स्पैशल सेल ने कार्रवाई करते हुए दीपक ज्वेलर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि चोरी के अन्य जेवरात कहां बेचे गए और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है।
फरीदाबाद | मादक पदार्थ 109.808 किलोग्राम गांजा को किया नष्ट : ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में किया गया आग के हवाले
फतेहाबाद | सड़क हादसा देख BJP प्रदेशाध्यक्ष ने रुकवाया काफिला : घायल युवक को पहुंचाकर बचाई मानवता की मिसाल
रेवाड़ी | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बावल दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम : 13 नाके, बम स्क्वाड व सिविल पुलिस रहेगी तैनात
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था