महेंद्रगढ़ | वीर सावरकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन : युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ में वीर सावरकर जयंती समारोह के दौरान युवाओं को संबोधित करते विधायक कंवर सिंह यादव।
महेंद्रगढ़ में वीर सावरकर जयंती समारोह के दौरान युवाओं को संबोधित करते विधायक कंवर सिंह यादव।

महेंद्रगढ़। माय भारत केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में तथा बीएमडी फाउंडेशन महेंद्रगढ़ के सहयोग से नालंदा इंस्टीट्यूट महेंद्रगढ़ में वीर सावरकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व क्षमता के प्रति प्रेरित किया गया।

वीर सावरकर जयंती समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजक व युवा प्रतिभागी।

वीर सावरकर जयंती समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजक व युवा प्रतिभागी।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रेखा यादव और नालंदा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राजदीप यादव रहे। कार्यक्रम का संयोजन बीएमडी फाउंडेशन के चेयरमैन लक्की राव सिगड़ा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वीर सावरकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद युवाओं ने वीर सावरकर के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक चेतना से जुड़े संदेशों ने युवाओं में नया उत्साह भर दिया।

राष्ट्रभक्ति और युवा जागरूकता विषय पर आयोजित समारोह में मौजूद विद्यार्थी और युवा प्रतिभागी।

राष्ट्रभक्ति और युवा जागरूकता विषय पर आयोजित समारोह में मौजूद विद्यार्थी और युवा प्रतिभागी।

मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वीर सावरकर का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि माय भारत लगातार युवाओं के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। युवाओं को अपने गांवों में युवा क्लब बनाकर स्थानीय समस्याओं को सामने लाना चाहिए और समाज सुधार में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते अतिथि एवं गणमान्य नागरिक।

वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते अतिथि एवं गणमान्य नागरिक।

विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रेखा यादव ने कहा कि युवाओं को महापुरुषों की जीवनी पढ़कर प्रेरणा लेनी चाहिए। वीर सावरकर के विचार आज भी युवाओं में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा की भावना जागृत करते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर देशहित में कार्य करना चाहिए।

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि माय भारत युवाओं को देश निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, खेल एवं नेतृत्व कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से माय भारत से ऑनलाइन जुड़कर इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील भी की।

बीएमडी फाउंडेशन के चेयरमैन लक्की राव सिगड़ा ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके राष्ट्रप्रेम और साहस को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में नालंदा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राजदीप यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर हिमांशु, रविंद्र, रवि, अमित कुमार, मुकेश, इंद्रपाल यादव, आदिति, नेहा, साहिल, गौरव, निखिल, दीपक, राहुल, सरिता, राजीव, पूजा सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु : हवन की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई भागवत कथा

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ के किशोरी कुंज में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर हवन करते श्रद्धालु।
महेंद्रगढ़ के किशोरी कुंज में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर हवन करते श्रद्धालु।
महेंद्रगढ़ | शहर के रेलवे रोड स्थित मास्टर कॉलोनी के किशोरी कुंज में श्रीमती कौशल्या देवी शिव मंदिर ट्रस्ट एवं कॉलोनी के सभी भक्तों की ओर से चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन पंडित रामनिवास शास्त्री के द्व...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने ली सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक : अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की समीक्षा | पीड़ितों को राहत राशि देने पर चर्चा

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी ने ली सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक
महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी ने ली सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने आज अपने कार्यालय में उप-मण्डल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक ली। बैठक में एएसपी फैजल खान भी मौजूद रहे। एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि इस अधिनियम के तहत प्रशासन ने विभिन्न अधिकारियों की भूमिका तथा जि...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन : महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता तथा ज्ञापन सौंपने पहुंचे पूर्व सीपीएस राव दान सिंह।
महेंद्रगढ़ में महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता तथा ज्ञापन सौंपने पहुंचे पूर्व सीपीएस राव दान सिंह।
महेंद्रगढ़ | आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता राव दान सिंह के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट पेपर लीक, बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत याद...
Continue Reading
Advertisement

Trending