नारनौल | पुलिस की कार्रवाई : मारपीट का आरोपी गिरफ्तार | लापता युवक सकुशल बरामद

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद युवक के साथ पुलिस टीम।
नारनौल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद युवक के साथ पुलिस टीम।

नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की थाना शहर नारनौल पुलिस ने अपराध नियंत्रण और गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने एक ओर मारपीट व तोड़फोड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर घर से लापता हुए युवक को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

पहले मामले में नारनौल निवासी हिमांशु ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 17 मई को मोती नगर स्थित हैप्पी पीजी के पास उसकी दीक्षांत नामक युवक से कहासुनी हो गई थी। शिकायत के अनुसार इसी रंजिश के चलते दीक्षांत ने अपने साथियों को बुलाकर उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया।

आरोपियों ने मारपीट की वीडियो भी बनाई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दीक्षांत को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना आपसी विवाद और रंजिश के चलते हुई थी।

वहीं दूसरे मामले में 23 मई को एक व्यक्ति ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दी कि उसका बेटा 22 मई की सुबह चाणक्य कोचिंग सेंटर में डेमो क्लास के लिए गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बिना बताए घूमने चला गया था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 लाख की धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार | 50 हजार नकद बरामद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की थाना सदर नारनौल पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद राजस्थान और नारनौल क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोचा तथा उनके ...
Continue Reading

नारनौल। कपास फसल सुरक्षा पर कृषि विभाग अलर्ट : बीज उपचार और आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कपास की फसल का सर्वेक्षण करते कृषि विशेषज्ञ।
कपास की फसल का सर्वेक्षण करते कृषि विशेषज्ञ।
नारनौल। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद और जिला कृषि विभाग महेंद्रगढ़ द्वारा कपास की फसल को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए संयुक्त सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों को ब...
Continue Reading

नारनौल | कांग्रेस संगठन को नई जिम्मेदारी : राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर जताया आभार

नितिन यादव
|
सुरेन्द्र पाराशर पूर्व सरपंच नांगतिहाडी नारनौल
सुरेन्द्र पाराशर पूर्व सरपंच नांगतिहाडी नारनौल
नारनौल। हरियाणा कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों के तहत राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें महेंद्रगढ़ जिले की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ता को सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद उन्होंने हरियाणा कांग्रेस प्...
Continue Reading
Advertisement

Trending