ज़िला
नारनौल। गीता ज्ञान से जुड़ा जनसैलाब | हजारों श्रद्धालुओं ने लिया जीवन में उतारने का संकल्प : राजयोगिनी बीके वीना दीदी ने बताए आत्मशक्ति बढ़ाने के उपाय
बीरबल की नगरी नारनौल में उस समय आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला जब राजयोगिनी बीके वीना दीदी (राष्ट्रीय प्रवक्ता) ने जनमानस को गीता ज्ञान अर्जन की विधि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और प्रेरणादायक बन गया।
अपने संबोधन में बीके वीना दीदी ने कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने सरल और सहज भाषा में समझाया कि व्यक्ति किस प्रकार अपने दैनिक जीवन में गीता के सिद्धांतों को अपनाकर मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और सफलता प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने राजयोग के माध्यम से आत्मचिंतन और आत्मशक्ति को बढ़ाने के उपाय भी बताए और कहा कि वर्तमान समय की तनावपूर्ण और भागदौड़ भरी जिंदगी में गीता का ज्ञान व्यक्ति को सही दिशा और संतुलन प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने पूरे ध्यान और श्रद्धा के साथ प्रवचन को सुना। सैकड़ों ही नहीं बल्कि हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने गीता ज्ञान को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। स्थानीय आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और नैतिक मूल्यों का प्रसार होता है। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से मानव कल्याण और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
नारनौल | हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय जनता के विश्वास की जीत : डॉ. यतेंद्र राव
रेवाड़ी | जीत के बाद बदले सुर : बीजेपी के नाम पर मांगे वोट | अब सिर्फ राव परिवार का गुणगान | विनीता पिपल की पोस्ट ने खोली अंदरूनी राजनीति
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद