नारनौल | बलाहा कलां में डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान : पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक | युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील | नए कानूनों की दी जानकारी

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

बलाहा कलां में नशा मुक्त अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करती पुलिस टीम।
बलाहा कलां में नशा मुक्त अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करती पुलिस टीम।

डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान के तहत गांव बलाहा कलां में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने पंचायत घर में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। युवाओं को शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

पंचायत परिसर में जुटे ग्रामीण, नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की अपील सुनते हुए।

पंचायत परिसर में जुटे ग्रामीण, नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की अपील सुनते हुए।

इस अवसर पर मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस टीम ने नागरिकों को नए आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम—के बारे में सरल भाषा में अवगत कराया।

कार्यक्रम में गांव की सरपंच सुशीला, सरपंच प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। छलक नाला को फिर मिला सहारा : 5 करोड़ की पहली किस्त जारी, अधूरे काम होंगे पूरे

रामचन्द्र सैनी
|
डीएमसी रणवीर सिंह
डीएमसी रणवीर सिंह
नारनौल के बहुचर्चित छलक नाला प्रोजेक्ट को एक बार फिर गति देने के लिए सरकार ने नई ग्रांट जारी की है। डीएमसी रणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव के प्रयासों से सरकार ने नाले के अधूरे निर्माण को पूरा क...
Continue Reading

नारनौल। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद : डीसी अनुपमा अंजली

हरीसिंह
|
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकल मुक्त और पूरी तरह पारदर्शी तरीके...
Continue Reading

मंडी अटेली। तहसील बना अटेली, पर सुविधाओं से आज भी वंचित बस स्टैंड : तीन दशक बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था | “तपती धूप में बैठने को मजबूर यात्री

जितेंद्र सोलंकी
|
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
अटेली को भले ही एक दशक पहले तहसील का दर्जा मिल चुका हो, लेकिन आज भी यहां की मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्थानीय बस स्टैंड है, जहां यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यात्री ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: