ज़िला
पललव। एटीएम लूट 4.39 लाख से भरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश : CCTV में कैद वारदात
पललव। पलवल जिले के औरंगाबाद गांव में बीती देर रात लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ से 4 लाख 39 हजार रुपए से भरी मशीन को उखाड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बैंक के शाखा प्रबंधक पल्लव राज लोचन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एटीएम बूथ में तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर जब स्टाफ मौके पर पहुंचा, तो वहां से एटीएम मशीन गायब मिली। शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर सामने आया कि रात करीब 2 बजे एक टाटा कार में सवार पांच अज्ञात बदमाश एटीएम बूथ पर पहुंचे। आरोपियों ने पहले शटर के ताले तोड़े और फिर मशीन को उखाड़कर गाड़ी में डाल लिया। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने मौके से टूटे ताले कब्जे में लिए और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मुंडकटी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फतेहाबाद | खाकी में हरियाली का प्रहरी : जब थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने सदर थाना को बना दिया ‘ग्रीन थाना’
नूंह | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : खड़े कैंटर में घुसी कार | 4 की मौत
फतेहाबाद | नहर किनारे मिली पंजाब के स्वास्थ्यकर्मी की बाइक : परिजनों ने लगाया दबाव बनाने का आरोप
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल2 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
अटेली7 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
-
नांगल चौधरी18 hours agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग