नारनौल | स्कूल संचालक की शर्मनाक पोस्ट : क्या बहन-बेटियों पर अभद्र भाषा लिखने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई?

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल फेसबुक पर वायरल विवादित पोस्ट
नारनौल फेसबुक पर वायरल विवादित पोस्ट
नारनौल | संचालक की फेसबुक पोस्ट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। संचालक द्वारा बीजेपी नेताओं और बीजेपी के समर्थकों पर टिप्पणी करते हुए बहन-बेटियों के लिए बेहद आपत्तिजनक और घटिया भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
क्या यही है शिक्षित समाज की सोच? क्या एक स्कूल चलाने वाला व्यक्ति इस स्तर की भाषा का इस्तेमाल कर सकता है? ऐसे कई सवाल अब आम लोगों के बीच उठ रहे हैं।
जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, बीजेपी से जुड़े लोगों और अन्य नागरिकों ने इसका कड़ा विरोध किया। लोगों ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया। कई यूजर्स खुले तौर पर इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक मंच पर इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर सकता है, तो वह अपने स्कूल के माहौल में क्या सिखा रहा होगा? क्या ऐसे व्यक्ति के हाथों में बच्चों का भविष्य सुरक्षित है? यह सवाल अब अभिभावकों को भी परेशान कर रहा है।
जानकारी के अनुसार संबंधित संचालक पहले आम आदमी पार्टी से जुड़ा रह चुका है, जिससे इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। सोशल मीडिया पर लगातार यह मांग उठ रही है कि बहन-बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले इस मामले में तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई हो। क्या प्रशासन इस पर संज्ञान लेगा? या फिर यह मामला भी सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएगा? फिलहाल, पूरे मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है, जबकि लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।
Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। मनचलों पर कार्रवाई और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान : पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक

अनीता
|
नारनौल में ट्रैफिक नियमों और नशा मुक्ति अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करती पुलिस टीम।
नारनौल में ट्रैफिक नियमों और नशा मुक्ति अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करती पुलिस टीम।
नारनौल। शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से नारनौल पुलिस द्वारा मेहता चौक, खेरखड़ी मोहल्ला और किला रोड क्षेत्र में विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर ...
Continue Reading

नारनौल | ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे एसडीएम उदय सिंह : दिया ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।
नारनौल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण की अपील को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह ने अनूठी पहल करते हुए अपनी आधिकारिक सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं किया। वे आम ना...
Continue Reading

नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला विशेष प्रशिक्षण : घर-घर पहुंचकर होगा मतदाता सत्यापन अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
नारनौल। आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 71 नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और सुपरवाइजरों के लिए रविवार को पंचायत भवन नारनौल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया ...
Continue Reading
Advertisement

Trending