नारनौल | एक टीका आजीवन सुरक्षा: बेटियों को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं: अंजलि | नारनौल में अभियान तेज | किशोरियों को मुफ्त टीकाकरण | सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| महेंद्रगढ़
डॉ. अंजलि सैनी किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक
डॉ. अंजलि सैनी किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोचाना की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली सैनी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण को अनिवार्य रूप से अपनाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है, लेकिन समय पर टीकाकरण से इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है।

डॉ. सैनी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों के लिए विशेष एच

पीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पात्र किशोरियों को निःशुल्क टीका उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
उन्होंने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और निर्धारित तिथियों पर उन्हें नजदीकी टीकाकरण केंद्र तक अवश्य लेकर जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है तथा केवल एक खुराक में लगाया जाता है।
डॉ. सैनी ने यह भी बताया कि टीकाकरण के बाद हल्का बुखार या इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द जैसे सामान्य लक्षण हो सकते हैं, जो कुछ समय में स्वयं ठीक हो जाते हैं। साथ ही, टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क है और इसका डिजिटल प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।
अंत में उन्होंने कहा कि यह छोटा सा कदम बेटियों को एक गंभीर बीमारी से जीवनभर की सुरक्षा दे सकता है। उन्होंने समाज से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की।
Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending