रेवाड़ी स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता: क्रिकेट और फन गेम्स में दिखा उत्साह, सदनों के बीच रोचक मुकाबले, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

रिपोर्टर: GZN डेस्क
| रेवाड़ी

जिले के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेजर ध्यानचंद खेल क्लब की देखरेख में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें क्रिकेट के साथ फन गेम्स की धूम रही। कबड्डी कोच होशियार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में चारों सदन के बीच रोचक मुकाबले हुए। इस खेल उत्सव की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की।

उक्त जानकारी देते हुए स्टाफ के उप सचिव शशि कपूर ने बताया कि विद्यालय की साप्ताहिक गतिविधि के अंतर्गत खेल उत्सव आयोजन किया गया, जिसमें क्रिकेट के मुकाबलों के अलावा फन गेम्स मुख्य आकर्षण रहे। रस्साकसी के रोचक मुकाबले में पाँचवीं कक्षा ने छठी, सातवीं ने आठवीं, नवीं ने दसवीं तथा ग्यारहवीं ने बारहवीं को हराकर वाहवाही बटोरी। मटकी रेस में हिमालय सदन, बोरी रेस में अरावली सदन, थ्री लैग रेस में नीलगिरी सदन तथा नींबू चम्मच रेस में शिवालिक सदन का दबदबा रहा। बड़ी दौड़ों में धावक महेश, बबीता, ललिता का प्रदर्शन अपने-अपने वर्गों में सर्वश्रेष्ठ रहा। इन अवसर पर नव प्रवेशी विद्यार्थियों तथा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कोच होशियार सिंह ने खेल नर्सरी की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस खेल उत्सव के संयोजन में क्लब से जुड़े प्राध्यापक सतपाल सिंह, प्रदीप चौहान, लक्ष्मी यादव, प्रियंका, मंजू शर्मा, सीमा यादव, सुमित्रा, रेखा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह के संचालन में आयोजित इस खेल उत्सव में एबीआरसी अनुराधा चौहान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि दीपक यादव, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरबीर, पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार, रवि कुमार, अनिल, अजय आदि उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | ग्रीवेंस मीटिंग में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी : 13 मामलों की सुनवाई | 8 का मौके पर निपटारा

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।
फतेहाबाद में ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।
फतेहाबाद | ग्रीवेंस मीटिंग में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, की 13 मामलों की सुनवाई, किया आठ मामलों का निपटारा, स्कूल की झूठी शिकायत देने पर शिकायतकर्ता पर एफआईआर दर्ज करने के कैबिनेट मंत्री ने दिए निर्देश, कुत्तों की लड़ाई में व्यक्ति पर दर्ज की...
Continue Reading

नूंह। थार की छतों पर चढ़कर बारातियों ने किया स्टंट : दूल्हे समेत 4 चालकों पर केस

बबीता वर्मा
|
नूंह में बारात के दौरान थार गाड़ियों पर स्टंट करते युवक
नूंह में बारात के दौरान थार गाड़ियों पर स्टंट करते युवक
नूंह। शादी की खुशियों को सड़क पर खतरनाक करतब में बदलना एक बार फिर युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर नूंह पुलिस ने दूल्हे समेत चार थार गाड़ियों के चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो में युवक चलती थार की छतो...
Continue Reading

नूंह। आंधी-तूफान ने नूंह में मचाई तबाही : पेड़ उखड़े-खंभे टूटे | रातभर अंधेरे में डूबे कई गांव

बबीता वर्मा
|
नूंह में तेज आंधी-तूफान के बाद सड़क पर गिरा पेड़ और क्षतिग्रस्त बिजली लाइनें।
नूंह में तेज आंधी-तूफान के बाद सड़क पर गिरा पेड़ और क्षतिग्रस्त बिजली लाइनें।
नूंह। देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने नूंह जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जबकि बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांवों की बिजली आ...
Continue Reading
Advertisement

Trending