नारनौल से पचेरी धाम तक पहली केसरी ध्वजा यात्रा : 20 किलोमीटर में दिखा आस्था का सैलाब

रिपोर्टर:
|

महंत श्री दक्षिणेश्वर पंचमुखी हनुमान पचेरी धाम (पचेरी बड़ी, जिला झुंझुनू, राजस्थान) के तत्वावधान में नारनौल से पचेरी धाम तक पहली केसरी ध्वजा यात्रा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यह यात्रा नारनौल शहर से प्रारंभ होकर लगभग 20 किलोमीटर का सफर तय करते हुए पचेरी धाम पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान नारनौल शहर के बीचों-बीच भक्तों का जोश और आस्था देखने लायक रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु केसरी ध्वज लेकर जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। पूरे मार्ग में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से यात्रा का भव्य स्वागत किया।

यात्रा के स्वागत में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। होटल सन प्लाजा के मालिक नवीन संघी, श्री केटर्स, श्री कृष्णा डेयरी, माधव स्वीट्स तथा विशेष रूप से राजकुमार द्वारा अपने होंडा शोरूम पर यात्रा का विशेष स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। यह यात्रा नारनौल से रवाना होकर पचेरी धाम पहुंचेगी, जहां रात्रि में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस भजन संध्या में विश्व प्रसिद्ध कलाकार संजय पारीक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी रखा गया है।

इस अवसर पर महाराज जी ने युवाओं को धर्म से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कारों की रक्षा करते हुए अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।

यह ध्वजा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में एकता, भक्ति और संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश भी देती नजर

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: नसीबपुर में 8 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, नोटिस भी किए जारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
नारनौल। भीषण गर्मी के बीच जिले में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में अवैध...
Continue Reading

नारनौल | महा वृक्षारोपण अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी: सीजेएम नीलम कुमारी ने युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जिला ब्यूरो
|
जीव-दया का संकल्प लेते युवा और सामाजिक कार्यकर्ता।
जीव-दया का संकल्प लेते युवा और सामाजिक कार्यकर्ता।
नारनौल। मानसून सीजन के दौरान हरियाणा में चलाए जाने वाले "महा वृक्षारोपण अभियान" को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने सामाजिक संगठनों, युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों...
Continue Reading
Advertisement

Trending