ज़िला
बवानिया-डुलाना में विकास की सौगात : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 22 लाख की ग्रांट दी, शिलान्यास व उद्घाटन किए
महेंद्रगढ़ जिले के गांव बवानिया और डुलाना में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विकास कार्यों को गति देते हुए कुल 22 लाख रुपये की ग्रांट की घोषणा की। उन्होंने दोनों गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बवानिया और डुलाना गांव के लिए 11-11 लाख रुपये की घोषणा की। बवानिया में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास और श्री कृष्णा धर्मशाला का उद्घाटन किया गया, जबकि डुलाना में एसएफसी योजना के तहत बने बस क्यू शेल्टर का लोकार्पण किया गया।
इस दौरान नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव और महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद रहे। विधायक कंवर सिंह यादव ने डी-प्लान के तहत श्री कृष्णा धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
अपने संबोधन में आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आने वाले समय में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने भारतीय सेना के शहीद लांस नायक अशोक कुमार के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।
प्रेस वार्ता में उन्होंने ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में गिरदावरी कराकर किसानों को राहत दिलाई जाएगी।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम, योगेश शास्त्री, जयप्रकाश यादव, भागीरथ सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक
नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण