नारनौल। महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला : डॉ. यतेंद्र राव बोले— विपक्ष की दकियानूसी सोच जिम्मेदार | लोकसभा में बिल गिरने पर तीखी प्रतिक्रिया

रिपोर्टर:
|

डॉ. यतेंद्र राव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की दकियानूसी सोच का परिणाम है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण जैसे गंभीर विषय पर भी विपक्ष सकारात्मक सहयोग देने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने में अधिक रुचि दिखा रहा है। उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े 131वें संविधान संशोधन बिल के गिरने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि जो दल आज महिला आरक्षण के समर्थन में बयान दे रहे हैं, वे अपने शासनकाल में इसे लागू करने का साहस नहीं दिखा पाए। उन्होंने प्रश्न उठाया कि जब कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत था, तब महिलाओं को 33% आरक्षण देने की पहल क्यों नहीं की गई।

भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए नारी सशक्तिकरण केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि एक पवित्र संकल्प है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं की आकांक्षाओं और उनके राजनीतिक सशक्तिकरण का प्रतीक बताया।

डॉ. राव ने कहा कि यह बिल केवल एक कानूनी प्रस्ताव नहीं था, बल्कि उन करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करता है, जो लोकतंत्र में अपनी भागीदारी को मजबूत करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस विषय पर सहमति बनाने के लिए विपक्ष के सुझावों को भी शामिल करने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद यह ऐतिहासिक अवसर आगे नहीं बढ़ सका।

उन्होंने अंत में कहा कि लोकतंत्र संवाद से चलता है, लेकिन इस मुद्दे पर विपक्ष के रवैये के कारण देश की महिलाओं की उम्मीदों को निराशा हाथ लगी है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल

हरविन्द्र यादव
|
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया पोस्टर
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया पोस्टर
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित महेंद्रगढ़ दौरे और भाजपा कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम से पहले एक सोशल मीडिया पोस्टर ने जिले की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव द्वारा साझा किए गए एक पोस्टर में हर...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान तेज : 7 अवैध कनेक्शन काटे | 3 उपभोक्ताओं को नोटिस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने विशेष जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शेखपुरा क्षेत्र में 7 अवैध पेयजल कनेक्शन काट दिए, जबकि पेयजल की बर्बादी करने वाले 3 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए ग...
Continue Reading

नारनौल | राज्य टॉपर बेटियों दीपिका और दीपिका मेघवाल का सम्मान : अंबेडकर भवन में हुआ भव्य समारोह | 11-11 हजार रुपये देकर बढ़ाया उत्साह

अनीता
|
नारनौल के अंबेडकर भवन में राज्य टॉपर छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।
नारनौल के अंबेडकर भवन में राज्य टॉपर छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।
नारनौल। अंबेडकर भवन, मालवीय नगर नारनौल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओं दीपिका (भिवानी) और दीपिका मेघवाल (रेवाड़ी) का जिला स्तरीय सम्मान समारो...
Continue Reading
Advertisement

Trending