रेवाड़ी | भांडोरिया को मिल रही ‘एंटी राव’ रूपी संजीवनी : क्या दोहराएंगे 2019 का इतिहास, विरोधियों की ‘देखो और इंतजार करो’ रणनीति

जिला ब्यूरो
|
हरियाणा

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

रेवाड़ी | नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका चुनावों को लेकर सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है। 28 अप्रैल को नामांकन वापसी और निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रचार अभियान पूरी तरह रफ्तार पकड़ने जा रहा है। इसी बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के भीतर की खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा की हो रही है।

भाजपा में इस समय स्थिति वर्ष 2019 की विधानसभा चुनाव जैसी हो चली है। वर्ष 2019 के भी विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने संगठन की कार्यकर्ताओं को तवज्जो न देकर अपने खास समर्थक को चुनावी मैदान में उतारा था। ऐसे में राव विरोधी पूरी तरह से सक्रिय हो गए और परिणाम सुनील मूसेपुर को हार से चुकाना पड़ा। करीब करीब वैसे ही स्थिति इस बार के नगर निकाय चुनाव में बनती हुई दिख रही है। एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह भाजपा संगठन पर भारी पड़ते हुए नजर आए। दिल्ली में आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में जिस तरह से राव तथा विधायक लक्ष्मण यादव के बीच टिकट देने को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आई उससे यह बात साबित होती है कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हर चुनाव में पार्टी पर भारी पड़ते हुए नजर आते हैं। यही कारण है कि विरोधी भी एकजुट हो जाते हैं। रेवाड़ी नगर निकाय चुनाव में शहर की जनता की नाराजगी साफ देखने को मिल रही है। साथ में भाजपा भी अब राव समर्थक बनाम बीजेपी समर्थक के बीच बट चुकी है। चर्चा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में आज अंदर ही अंदर सुलग रही है। राव के विरोधी पूरी तरह से एकजुट हो रहे हैं। सूत्रों की माने तो वर्ष 2019 में सक्रिय विरोधी एक बार फिर से एकजुट होकर रेवाड़ी नगर परिषद का बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रही शकुंतला भाडोरिया पर दांव लगा रहे हैं। ‘एंटी राव’ खेमा इस बार खुलकर सामने आने की बजाय खामोशी से अपनी रणनीति पर काम करता दिखाई दे रहा है।

यह खेमा लंबे समय से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के विरोध के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस बार विरोधी गुट सार्वजनिक रूप से अभी सक्रिय नजर नहीं आ रहा, लेकिन अंदरखाने पार्टी प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विरोधी अभी ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति पर काम कर रहा है। विरोधी खामोश होकर रणनीति तैयार कर रहा है। इस बार परिस्थितियां भी बदली-बदली सी नजर आ रही हैं। पिछले 5 वर्षों में जिस तरह से नगर परिषद में भ्रष्टाचार हुआ उसका कहीं ना कहीं असर भाजपा सहित राव की छवि पर भी पड़ता नजर आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल पर विरोधी भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। विरोधी आरोप लगा रहे हैं कि संगठन के कार्यकर्ताओं को छोड़कर राव ने भ्रष्टाचार के आरोपी को टिकट दिलवा दिया। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

विरोधियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता भी कुछ नया करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। नगर परिषद का चुनाव राव समर्थकों के सहारे ही एक तरह से लड़ा जा रहा है। कुल मिलाकर इस बार मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होने की संभावना है। रेवाड़ी नगर परिषद का चुनाव इस बार सिर्फ स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह भाजपा की आंतरिक गुटबाजी और कांग्रेस की एकजुटता की परीक्षा भी बन गया है। एक ओर ‘खामोश’ विरोधी खेमा है, तो दूसरी ओर बागी उम्मीदवारों की चुनौती—ऐसे में आने वाले दिनों में चुनावी तस्वीर और भी स्पष्ट होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

नारनौल। PHED कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का धरना : डेटा सत्यापन में लापरवाही पर रोष | समाधान न हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

रामचन्द्र सैनी
|
कर्मचारीयो के धरना प्रदर्शन की फोटो
कर्मचारीयो के धरना प्रदर्शन की फोटो
नारनौल। ऑल हरियाणा पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन (रजि. नं. 681) शाखा नारनौल द्वारा आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) डिवीजन नंबर-1 कार्यालय के बाहर दो घंटे का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान ...
Continue Reading

नारनौल। फुले जयंती समारोह को लेकर उत्साह : 2 मई को रेवाड़ी में होगा बड़ा आयोजन | सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

रामचन्द्र सैनी
|
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम, सैनी समाज में उत्साह
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम, सैनी समाज में उत्साह
नारनौल। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं वर्ष जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर सैनी समाज में उत्साह चरम पर है। इस बड़े आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सैनी सभा रेवाड़ी की टीम ने आज मंगलवार को नारनौल पहुंचकर समाज के लोगों को व्यक्तिगत रूप से निमं...
Continue Reading

नांगल चौधरी। भुंगारका में एचटी लाइन के नीचे निर्माण जारी : बिजली विभाग के नोटिस के बाद भी काम बंद नहीं

मंजीत सोनी
|
भुंगारका में एचटी लाइन के नीचे निर्माण जारी, नोटिस के बाद भी नहीं रुका काम
भुंगारका में एचटी लाइन के नीचे निर्माण जारी, नोटिस के बाद भी नहीं रुका काम
नांगल चौधरी | क्षेत्र के गांव भुंगारका में हाई टेंशन (एचटी) बिजली लाइन के पास हो रहा निर्माण कार्य प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण बनता जा रहा है। नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे इस निर्माण को लेकर बिजली विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद क...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: