वृंदावन में ‘श्री गुरु कृपा धाम’ का भव्य उद्घाटन :आस्था और सेवा का नया केंद्र | नारनौल के श्रद्धालुओं का सपना साकार | संत-महापुरुषों की उपस्थिति

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारनौल। वृंदावन की पावन बृजभूमि में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रतीक ‘श्री गुरु कृपा धाम’ का भव्य उद्घाटन आचार्य पं. बजरंग शास्त्री महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस धाम का निर्माण श्री गौ गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान (रजि.) और नारनौल के श्रद्धालुओं के सहयोग से किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

उद्घाटन समारोह में देशभर से संत-महापुरुषों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आचार्य पं. बजरंग शास्त्री महाराज, नेत्रपाल गुरुजी, आचार्य रोहित रिछारिया, महंत गुरुप्रसाद, आचार्य अनमोल कृष्ण और विष्णुकांत शास्त्री सहित अनेक संतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आशीर्वचन देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

धाम का शुभारंभ आचार्य पं. बजरंग शास्त्री महाराज की माताजी श्रीमती लीलावती देवी द्वारा रिबन काटकर किया गया, जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक और ऐतिहासिक बना दिया।

संस्था के प्रधान महेंद्र नूनिवाला ने बताया कि आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए 11 वातानुकूलित कमरे, संलग्न शौचालय और एक विशाल सत्संग हॉल बनाया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय-पानी की भी समुचित व्यवस्था रहेगी।

सह-कोषाध्यक्ष विनोद सोनी ने कहा कि यह नारनौल वासियों का वर्षों पुराना सपना था, जो आज साकार हुआ है। उन्होंने इस कार्य को सामूहिक सहयोग और आस्था की मिसाल बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ और पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद संतों के आशीर्वचन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। धाम निर्माण में योगदान देने वाले श्रद्धालुओं को भी सम्मानित किया गया।

समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों ने दूर-दराज से आए भक्तों का आभार व्यक्त किया। यह धाम अब श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक साधना का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | चेलावास हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का फूटा गुस्सा: शव रखकर लगाया जाम, एक घंटे तक थमा यातायात

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़। गांव चेलावास में महिला की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़-कनीना मार्ग पर गांव उन्हाणी मोड़ के पास महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन क...
Continue Reading

फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

धर्मेंद्र यादव
|
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
फरीदाबाद। प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का आयोजन 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित कार्य...
Continue Reading
Advertisement

Trending