ज़िला
महेंद्रगढ़ | मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू : 15 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ | 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
महेंद्रगढ़ | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को महेंद्रगढ़ के राजकीय महाविद्यालय ऑडिटोरियम में बीएलओ व सुपरवाइजर की ट्रेनिंग हुई।
इस दौरान महेंद्रगढ़ विधानसभा के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा में भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इसके उपरांत 21 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन करवाने हेतु दावे एवं आपत्तियां 21 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से अपील की है कि वे अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पते अथवा अन्य विवरण में त्रुटि है, वे समय रहते आवश्यक संशोधन करवाएं।
महेंद्रगढ़ | खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश : विधायक कंवर सिंह यादव और एसडीएम योगेश सैनी ने खिलाड़ियों के साथ लगाई रेस
महेंद्रगढ़ | अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर 31 मई को सर्व जातीय महापंचायत : 36 बिरादरी से पहुंचने की अपील
महेंद्रगढ़ | वीर सावरकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन : युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान