ज़िला
महेंद्रगढ़ | श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु : हवन की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई भागवत कथा
महेंद्रगढ़ | शहर के रेलवे रोड स्थित मास्टर कॉलोनी के किशोरी कुंज में श्रीमती कौशल्या देवी शिव मंदिर ट्रस्ट एवं कॉलोनी के सभी भक्तों की ओर से चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन पंडित रामनिवास शास्त्री के द्वारा हवन-पूजन एवं व्यास पूजा से करवाया गया।
इससे पूर्व वृन्दावन धाम से पधारे कथा व्यास श्री अक्षय कृष्ण ठाकुर जी महाराज के द्वारा सातवें दिन की भागवत कथा में श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया गया व मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में श्रीकृष्ण सुदामा और रुक्मणी की मनमोहक झांकियां भी बनाई गई।

वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास श्री अक्षय कृष्ण ठाकुर जी महाराज ने श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान कथा प्रबंधक श्री मामन चौधरी एवं श्रीमती आशा गर्ग सपरिवार थे। अन्य यजमान सुरेश चौधरी,रतन राठी,नरेश नांगलिया, सुरेन्द्र चौधरी,प्रेम चौधरी एवं रमेश शर्मा भी सपरिवार वहां पहुंचे और व्यास पूजा एवं हवन की पूर्णाहुति का कार्य सम्पन्न करवाया।

श्रीकृष्ण-सुदामा और रुक्मणी की मनमोहक झांकियों ने भक्तों को किया भावविभोर।
गुरु जी ने बताया कि हिंदू धर्म में किसी भी पूजा,कथा, अनुष्ठान या पाठ की पूर्णता के लिए अंत में हवन करना अति उत्तम माना गया है। हवन करने से नकारात्मकता समाप्त होती है ,सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण शुद्ध होता है। मंत्र उच्चारण के साथ अग्नि में दी गई आहुतियां सीधे देवी देवताओं के पास पहुंचती है जिससे वे प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी करते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

हवन की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव।
श्री कृष्णा और सुदामा की मित्रता हमें यह सिखाती है कि सच्चा मित्र बिना किसी स्वार्थ और भेदभाव के जीवन भर साथ निभाता है। यह अमर प्रसंग हमें प्रेम त्याग और समानता का महत्वपूर्ण संदेश देता है।
अंत में कथा प्रबंधक मामन चौधरी एवं आशा गर्ग के द्वारा इस 7 दिवसीय कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी कालोनी वासियों, सभी भक्तों, सभी कलाकारों,सभी मीडिया कर्मचारियों ,टेन्ट हाऊस वालों ,साउंड सिस्टम वालों आदि का आभार व्यक्त करके प्रसाद वितरण करवाया गया।
इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में स्त्री पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।
महेंद्रगढ़ | वीर सावरकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन : युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने ली सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक : अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की समीक्षा | पीड़ितों को राहत राशि देने पर चर्चा
महेंद्रगढ़ | कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन : महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी5 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल7 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी5 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली1 day agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल