ज़िला
महेंद्रगढ़ | घर-घर जाकर होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण : 15 जून से शुरू होगा विशेष अभियान | 22 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित
महेंद्रगढ़। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार का सही तरीके से उपयोग कर सके।
एसडीएम योगेश सैनी शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान पात्र नागरिकों की जानकारी अपडेट की जाएगी और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या किसी प्रकार का संशोधन करवाने के लिए 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि में आवश्यक संशोधन अवश्य करवाएं।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रशासन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करेगा। बीएलओ घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क करेंगे, इसलिए आमजन से अपील है कि वे सही जानकारी उपलब्ध करवाकर इस अभियान में सहयोग करें। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अपडेटेड हो, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को मतदान से वंचित न रहना पड़े।
Photo Caption: प्रेस वार्ता के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी।
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
महेंद्रगढ़ | पेड़-पौधे ही सुधार सकते हैं प्राकृतिक असंतुलन : पौधारोपण के साथ देखभाल भी जरूरी | एसडीएम योगेश सैनी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
महेंद्रगढ़ | पारदर्शी और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करना मुख्य उद्देश्य : राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका | एसडीएम योगेश सैनी ने की सहयोग की अपील
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल20 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?