ज़िला
महेंद्रगढ़ | पारदर्शी और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करना मुख्य उद्देश्य : राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका | एसडीएम योगेश सैनी ने की सहयोग की अपील
महेंद्रगढ़ | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को पूर्णतः पारदर्शी, शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान निर्वाचन पंजीयन अधिकारी योगेश सैनी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया, उद्देश्य और समयबद्ध कार्ययोजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे और मतदाता सूची पूरी तरह निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित हो।
एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि इस विशेष अभियान के तहत यह सत्यापित किया जाएगा कि कोई मतदाता किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट या माइग्रेट तो नहीं हो गया, किसी मतदाता की मृत्यु तो नहीं हो चुकी अथवा किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज तो नहीं है। अभियान के दौरान डुप्लीकेट और अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें हटाया जाएगा ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह साफ और विश्वसनीय बनाया जा सके।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी दलों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)-1 और बीएलए-2 की नियुक्ति कर उनके प्रपत्र शीघ्र निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाएं, ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
बैठक में कानूनगो पूनम सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और आमजन से सही जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की गई है।
एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों और राजनीतिक दलों से इस राष्ट्रीय कार्य में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।
Photo Caption: महेंद्रगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते एसडीएम योगेश सैनी।
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
महेंद्रगढ़ | पेड़-पौधे ही सुधार सकते हैं प्राकृतिक असंतुलन : पौधारोपण के साथ देखभाल भी जरूरी | एसडीएम योगेश सैनी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
महेंद्रगढ़ | घर-घर जाकर होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण : 15 जून से शुरू होगा विशेष अभियान | 22 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल20 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?