कनीना | मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान : राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील | बीएलए नियुक्त करने पर जोर

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| कनीना
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह।

कनीना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना डॉ. जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा राजनीतिक दलों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

बैठक के दौरान डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा सूची को पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी प्रकार की त्रुटि समय रहते दूर की जाए।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की पूरी समय-सारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, पता परिवर्तन, त्रुटि सुधार तथा अन्य संशोधन संबंधी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने में राजनीतिक दलों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सभी राजनीतिक दलों से बीएलए-1 एवं बीएलए-2 नियुक्त करने का अनुरोध किया ताकि बूथ स्तर पर मतदाता सूची सत्यापन का कार्य पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने बताया कि बीएलए के माध्यम से मतदाता सूची की निगरानी और त्रुटियों की पहचान करना आसान हो जाता है, जिससे सूची अधिक सटीक बनती है।

बैठक में यह भी बताया गया कि कोई भी बीएलए प्रारूप प्रकाशन से पहले बीएलओ के पास प्रतिदिन अधिकतम 50 गणना प्रपत्र जमा करवा सकेगा। वहीं दावे और आपत्तियों की अवधि के दौरान प्रतिदिन 10 तथा पूरी अवधि में कुल 30 दावे एवं आपत्तियों के फॉर्म जमा करवाने की अनुमति होगी।

उपमंडल अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को भी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें।

बैठक में निर्वाचन कानूनगो पूनम, भाजपा विधानसभा बीएलए राजेन्द्र, इनेलो हल्का प्रधान कर्ण सिंह, कांग्रेस ब्लॉक प्रधान रतन सिंह तथा जेजेपी से विनय यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | भड़फ में चरित्र निर्माण शिविर का आगाज : भारत निर्माण युवा दल ने नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हवन यज्ञ के साथ शिविर का शुभारंभ।
हवन यज्ञ के साथ शिविर का शुभारंभ।
कनीना | भारत निर्माण युवा दल हरियाणा की ओर से जिला के गांव भड़फ में चलने वाले सात दिवसीय चरित्र निर्माण एवं प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को वैदिक परंपराओं के अनुसार शुभारंभ हुआ। दूसरे दिन मंगलवार का दिन भी बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सांस्कृत...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप...
Continue Reading

कनीना | जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं : उड़नदस्ता जांच के बाद एसडीओ-जेई पर कार्रवाई के आदेश

हरविन्द्र यादव
|
कनीना जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा
कनीना जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा
कनीना | जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनीना उपमंडल कार्यालय में अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षक अभियंता नारनौल ने एसडीओ राजीव कुमार और जेई पवन कुमार के खिलाफ अनुशासनिक...
Continue Reading
Advertisement

Trending