Nangal Choudhry News : औचक निरीक्षण से दफ्तरों में हड़कंप, लापरवाही पर एसडीएम की सख्त चेतावनी

रिपोर्टर:
|
नांगल चौधरी में एसडीएम उदय सिंह का औचक निरीक्षण
नांगल चौधरी में एसडीएम उदय सिंह का औचक निरीक्षण

स्थान: नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़  , संवाददाता: रामपाल फौजी

प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और आमजन को समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को एसडीएम उदय सिंह ने नांगल चौधरी नगर पालिका एवं खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस निरीक्षण से दोनों कार्यालयों में अचानक हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में भागदौड़ का माहौल देखने को मिला।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विभिन्न शाखाओं का विस्तार से दौरा किया और वहां रखे रिकॉर्ड, फाइलों की स्थिति तथा लंबित मामलों की गहनता से जांच की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया और कर्मचारियों की समयबद्धता को परखा। अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कक्षों में कार्य करते हुए पाए गए, हालांकि कुछ मामलों में कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की।

एसडीएम उदय सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को बार-बार चक्कर कटवाना प्रशासन की छवि को खराब करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य करे और यह सुनिश्चित करे कि जनता के कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हों।

उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, टालमटोल या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | हरियाणा बोर्ड 10वीं में दीपांशु ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक : बालाजी स्कूल में जश्न का माहौल

Array
|
दीपांशु ने हरियाणा बोर्ड 10वीं में हासिल की दूसरी रैंक, बालाजी स्कूल का बढ़ाया मान
दीपांशु ने हरियाणा बोर्ड 10वीं में हासिल की दूसरी रैंक, बालाजी स्कूल का बढ़ाया मान
नांगल चौधरी। बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल कर नया इतिहास रच दिया। स्कूल के होनहार विद्यार्थी दीपांशु पुत्र धर्मपाल ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा म...
Continue Reading

नांगल चौधरी | CBSE 12वीं में श्री कृष्णा स्कूल का शानदार प्रदर्शन : विद्यार्थियों के सम्मान में निकला भव्य रोड शो

Array
|
CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद खुशी मनाते श्री कृष्णा स्कूल के विद्यार्थी।
CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद खुशी मनाते श्री कृष्णा स्कूल के विद्यार्थी।
नांगल चौधरी। क्षेत्र के शिक्षा जगत में एक बार फिर श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूँगारका ने अपनी शानदार उपलब्धि से नया मुकाम हासिल किया है। 10वीं कक्षा के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के बाद अब CBSE 12वीं के रिजल्ट में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का शानदार रिजल्ट : 100% परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Array
|
बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का 100% रिजल्ट, विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का 100% रिजल्ट, विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
नांगल चौधरी | भूंगारका रोड स्थित बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अकबरपुर ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिस...
Continue Reading
Advertisement

Trending