Mahendergarh News: हकेवि में प्रथम राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन, लॉ सेंटर-1 दिल्ली विश्वविद्यालय विजेता

रिपोर्टर:
|
मूट कोर्ट प्रतियोगिता के समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. देविंदर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार
मूट कोर्ट प्रतियोगिता के समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. देविंदर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार

स्थान: महेंद्रगढ़  , संवाददाता: सुशील शर्मा

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की विधि पीठ द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया। दो दिनों तक चले इस आयोजन के अंतिम दौर में एसआरएम विश्वविद्यालय, सोनीपत और लॉ सेंटर-1, दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें दोनों टीमों ने प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए।

समापन सत्र में डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सोनीपत के कुलपति प्रो. देविंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने की। निर्णायक मंडल में प्रो. देविंदर सिंह के साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुमित किशोर और जिला न्यायालय नारनौल के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश मेहता शामिल रहे।

मुख्य अतिथि प्रो. देविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं विधि विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मंच हैं, जहां वे केवल बोलना ही नहीं, बल्कि परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहार करना भी सीखते हैं। उन्होंने व्यावहारिक ज्ञान को विधि शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं। उन्होंने विधि संकाय और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

विधि पीठ के अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष प्रो. प्रदीप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. अंजु ने परिणाम घोषित करते हुए लॉ सेंटर-1, दिल्ली विश्वविद्यालय को विजेता, एसआरएम विश्वविद्यालय, सोनीपत को प्रथम उपविजेता और लिंगयास विद्यापीठ को द्वितीय उपविजेता घोषित किया।

इसके अलावा लिंगयास विद्यापीठ के कुमार शिवम शर्मा को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता, जीजीएसआईपीयू की मानसी शर्मा को सर्वश्रेष्ठ मूटेर और केएलई लॉ कॉलेज, बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. समीक्षा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. डी.पी.एस. पुनिया, डॉ. दक्षिता, डॉ. रामबीर, श्री राकेश मीना सहित अनेक प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | अवैध सरसों भंडारण पर बड़ी कार्रवाई : सीएम उड़नदस्ता टीम ने की छापेमारी

Array
|
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना | महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा की गई सरसों के स्टॉक पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो स्थानों पर अवैध भंडारण पकड़ा और मौके पर ही...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी का औचक निरीक्षण : झाखंडी धौली स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Array
|
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने बुधवार को झाखंडी धौली स्थित प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। [cap...
Continue Reading

फरीदाबाद | आवारा सांडों का बढ़ता आतंक : सड़क हादसे में दो लोग घायल

Array
|
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद। शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बल्लभगढ़ के कुम्हारवाड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह दो आवारा सांडों के अचानक सड़क पर दौड़ने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक और एक साइकिल भी क्षतिग्रस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending