नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी ने किया जिला जेल का निरीक्षण : बंदियों की समस्याएं सुन मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी | भोजन, स्वास्थ्य और लीगल एड व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
-जेल में बंदियों से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।
-जेल में बंदियों से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।

नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने मंगलवार को जिला जेल नारनौल का दौरा कर जेल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों के कानूनी अधिकारों, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और लीगल एड क्लिनिक की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीजेएम नीलम कुमारी ने जेल की विभिन्न बैरकों का दौरा किया और बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बंदियों को बताया कि यदि किसी के पास निजी वकील नहीं है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उसे निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

उन्होंने जेल की रसोई का भी निरीक्षण किया और बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता की जांच की। इस दौरान उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

सीजेएम ने जेल अस्पताल का दौरा कर बीमार बंदियों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने जेल परिसर में संचालित लीगल एड क्लिनिक का रिकॉर्ड भी जांचा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बंदियों की कानूनी अपील और अर्जियां समय पर अदालतों तक पहुंच रही हैं।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित अन्य जेल अधिकारी भी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। खटोटी खुर्द में सोलर प्लांट की तीसरी बिजली लाइन को लेकर बड़ा विवाद : ग्रामीणों ने रुकवाया कार्य | फर्जी सहमति पत्र का आरोप | आंदोलन की चेतावनी

हरविन्द्र यादव
|
सोलर लाइन विवाद को लेकर मौके पर जुटे ग्रामीण और अधिकारी।
सोलर लाइन विवाद को लेकर मौके पर जुटे ग्रामीण और अधिकारी।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के गांव खटोटी खुर्द में सोलर पावर प्लांट के लिए प्रस्तावित तीसरी बिजली लाइन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को बिजली विभाग और ठेकेदार द्वारा लाइन बिछाने का कार्य शुरू किए जाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्...
Continue Reading

नारनौल | जिला पुलिस का फ्लैग मार्च : बाजारों और पार्कों में बढ़ाई गई सुरक्षा | कमांडो टीम रही मुस्तैद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में पैदल गश्त करते पुलिस और कमांडो जवान।
नारनौल में पैदल गश्त करते पुलिस और कमांडो जवान।
नारनौल। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त और फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशों पर जिला पुलि...
Continue Reading

नारनौल। साइबर पुलिस ने विद्यार्थियों और एलआईसी कर्मचारियों को किया जागरूक : ऑनलाइन स्कैम्स और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एमएलएस डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक करते अधिकारी।
एमएलएस डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक करते अधिकारी।
नारनौल। आमजन को डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने एमएलएस डीएवी स्कूल, कुलताजपुर रोड और एलआईसी कार्यालय में साइबर जागरूक...
Continue Reading
Advertisement

Trending