कनीना | नगरपालिका वार्ड-14 उपचुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न : महिलाओं-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान | 88.05 फीसदी वोटिंग के बाद अब 13 मई को होगी मतगणना

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| कनीना
मतदान केंद्र का निरीक्षण करते उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह।
मतदान केंद्र का निरीक्षण करते उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह।

कनीना | नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 में आयोजित उपचुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और महिलाओं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे दिन मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

मतदान करते मतदाता।

मतदान करते मतदाता।

उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई गई। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड-14 के लिए निर्धारित मतदान केंद्र पितामह कान्हसिंह धर्मशाला, कनीना में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। कुल 670 मतदाताओं में से 590 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 291 महिला और 299 पुरुष मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 88.05 दर्ज किया गया।

मतदान समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम मशीनें और चुनाव सामग्री को सुरक्षित रूप से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करवाया। इसके बाद नियमानुसार स्ट्रॉन्ग रूम को सील किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने समय-समय पर मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं डीएसपी डॉ. कविता ने भी मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम और सेक्टर सुपरवाइजर बलजीत सिंह भी पूरे समय मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।

प्रशासन के अनुसार उपचुनाव की मतगणना 13 मई को की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | भड़फ में चरित्र निर्माण शिविर का आगाज : भारत निर्माण युवा दल ने नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हवन यज्ञ के साथ शिविर का शुभारंभ।
हवन यज्ञ के साथ शिविर का शुभारंभ।
कनीना | भारत निर्माण युवा दल हरियाणा की ओर से जिला के गांव भड़फ में चलने वाले सात दिवसीय चरित्र निर्माण एवं प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को वैदिक परंपराओं के अनुसार शुभारंभ हुआ। दूसरे दिन मंगलवार का दिन भी बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सांस्कृत...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप...
Continue Reading

कनीना | जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं : उड़नदस्ता जांच के बाद एसडीओ-जेई पर कार्रवाई के आदेश

हरविन्द्र यादव
|
कनीना जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा
कनीना जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा
कनीना | जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनीना उपमंडल कार्यालय में अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षक अभियंता नारनौल ने एसडीओ राजीव कुमार और जेई पवन कुमार के खिलाफ अनुशासनिक...
Continue Reading
Advertisement

Trending