निजामपुर | रोड पर सूखा कीकर का पेड़ बना खतरा : कभी भी हो सकता है हादसा

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
नारनौल रोड पर सड़क किनारे खड़ा सूखा कीकर का पेड़
नारनौल रोड पर सड़क किनारे खड़ा सूखा कीकर का पेड़

निजामपुर | नारनौल रोड पर छिलरो गांव के पास पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि पर सड़क के किनारे खड़ा एक सूखा कीकर का पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और उसकी शाखाएं सड़क के ऊपर तक फैली हुई हैं, जिससे तेज आंधी या बारिश के दौरान इसके गिरने की आशंका बनी हुई है।

सरपंच विक्रम पहलवान ने बताया इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। यदि तेज हवा के दौरान पेड़ सड़क पर गिर जाता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। समय रहते पेड़ को हटाने की मांग की है।

इस संबंध में जब पीडब्ल्यूडी विभाग के संबंधित अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर सूखे पेड़ को हटाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | नलवाटी विकास समिति की बैठक में गूंजा पर्यावरण बचाओ का नारा : प्रधान बोले-हर घर से हो हरियाली की शुरुआत

भूपेंद्र कुमार
|
नलवाटी विकास समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते समिति पदाधिकारी एवं उपस्थित लोग।
नलवाटी विकास समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते समिति पदाधिकारी एवं उपस्थित लोग।
निजामपुर | समाज हित और 36 बिरादरी के सामाजिक मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध नलवाटी विकास समिति की मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। हर माह की 16 तारीख को होने वाली इस बैठक में इस बार पर्यावरण संरक्षण मुख्य एजेंडा रहा। प्रधान सतपाल...
Continue Reading

निजामपुर | सांसद धर्मवीर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को दी विकास योजनाओं की जानकारी : जीएमजी योजना 1 जुलाई से होगी लागू

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर खंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते सांसद धर्मवीर सिंह।
निजामपुर खंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते सांसद धर्मवीर सिंह।
निजामपुर | भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह ने खंड कार्यालय निजामपुर में सरपंचों एवं पंचायत समिति सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधान...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading
Advertisement

Trending