नारनौल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी : आईटीआई मैदान में हुआ पूर्वाभ्यास कार्यक्रम | 21 जून को श्रुति चौधरी करेंगी जिला स्तरीय आयोजन की अगुवाई

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
आईटीआई मैदान में योग अभ्यास करते नागरिक।
आईटीआई मैदान में योग अभ्यास करते नागरिक।

नारनौल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्थानीय आईटीआई मैदान में जिला स्तरीय योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” तथा “योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा” रखी गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसपी भारत भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अरुण कुमार ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। बड़ी संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में 21 जून को होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आईटीआई मैदान में योगाभ्यास के लिए पूरे मैदान में मैट बिछाए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन की ओर से सभी सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, शिक्षण संस्थानों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिला स्तरीय आयोजन में हजारों लोगों के एक साथ योगाभ्यास करने की संभावना है।

प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों से 21 जून को सुबह 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है, ताकि निर्धारित समय पर सामूहिक योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा सके।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशि बाला ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। यात्रियों की सुरक्षा पर पुलिस सख्त : सभी ऑटो में जीपीएस सिस्टम लगाने के निर्देश | महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में ऑटो यूनियन पदाधिकारियों एवं चालकों के साथ बैठक करते पुलिस अधिकारी।
नारनौल में ऑटो यूनियन पदाधिकारियों एवं चालकों के साथ बैठक करते पुलिस अधिकारी।
नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशन में डीएसपी नारनौल डॉ. कविता तथा थाना यातायात प्रबंधक निरीक्षक भगत सिंह ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों एवं चालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। ...
Continue Reading

नारनौल | नगर परिषद में नोटिसों का गुप्त खेल : शाखा से छिपाकर अलमारी में रखे जा रहे दस्तावेज | आखिर किसके इशारे पर चल रही कार्रवाई

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल नगर परिषद कार्यालय में नोटिस प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल
नारनौल नगर परिषद कार्यालय में नोटिस प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल
नारनौल | नगर परिषद एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर के करीब तीन दर्जन भवन मालिकों को अवैध या अतिक्रमण के नोटिसों का है, जिनकी प्रक्रिया को लेकर परिषद के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार नगर परिषद की ...
Continue Reading

नारनौल। राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस : गौसेवा और जनकल्याण कार्यों के साथ मनाया | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा का संदेश

रामचन्द्र सैनी
|
विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर उपचार गौशाला में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में गायों की सेवा करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर उपचार गौशाला में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में गायों की सेवा करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया एडवोकेट के नेतृत्व में विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी 56वां जन्मदिवस उपचार गौशाला में गायों को चारा, हरा चारा एवं सब्जियां खिलाकर मनाया गया। इस अवसर पर सत्यवीर झुकिया एडवोकेट ने कहा कि ...
Continue Reading
Advertisement

Trending