नारनौल | नगर परिषद में नोटिसों का गुप्त खेल : शाखा से छिपाकर अलमारी में रखे जा रहे दस्तावेज | आखिर किसके इशारे पर चल रही कार्रवाई

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल नगर परिषद कार्यालय में नोटिस प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल
नारनौल नगर परिषद कार्यालय में नोटिस प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल

नारनौल | नगर परिषद एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर के करीब तीन दर्जन भवन मालिकों को अवैध या अतिक्रमण के नोटिसों का है, जिनकी प्रक्रिया को लेकर परिषद के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

सूत्रों के अनुसार नगर परिषद की ओर से कई भवन मालिकों के नोटिस काटे गए हैं और इन्हें दरोगाओं के माध्यम से संबंधित लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सामान्य तौर पर इस प्रकार की किसी भी आधिकारिक कार्रवाई का रिकॉर्ड संबंधित शाखा और प्रॉपर्टी शाखा के माध्यम से संचालित होता है, लेकिन इस मामले में प्रक्रिया कुछ अलग दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि नोटिस तैयार कराने से लेकर उनके रिकॉर्ड के रखरखाव तक की जिम्मेदारी एक अधिकारी ने अपने स्तर पर संभाल रखी है। आरोप हैं कि नोटिसों को संबंधित शाखा में उपलब्ध कराने के बजाय अधिकारी की निजी अलमारी में सुरक्षित रखा गया है। इतना ही नहीं, एक विशेष रजिस्टर में डायरी नंबर दर्ज कराकर इन्हें एक कर्मचारी के माध्यम से भवन मालिकों तक पहुंचाया जा रहा है।

नगर परिषद के कर्मचारियों और जानकारों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कार्रवाई पूरी तरह वैधानिक और पारदर्शी है तो नोटिसों की प्रतियां संबंधित शाखा को क्यों नहीं दी जा रही हैं? विभागीय रिकॉर्ड को सामान्य प्रक्रिया के अनुसार संचालित करने के बजाय अलग व्यवस्था अपनाने की आवश्यकता आखिर क्यों पड़ रही है?

यह भी चर्चा है कि क्या संबंधित अधिकारी को अपने कर्मचारियों पर विश्वास नहीं है या फिर मामला कुछ और ही है। यदि नोटिसों का पूरा रिकॉर्ड एक ही व्यक्ति के नियंत्रण में रहेगा तो भविष्य में किसी विवाद या जांच की स्थिति में जवाबदेही तय करना भी मुश्किल हो सकता है।

नगर परिषद में चल रही इस कार्यप्रणाली को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या विभागीय नियमों को दरकिनार कर विशेष व्यवस्था बनाई गई है? क्या संबंधित शाखा को जानबूझकर अंधेरे में रखा जा रहा है? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह कि आखिर इन नोटिसों के पीछे ऐसा कौन सा कारण है जिसके चलते पूरी प्रक्रिया को गोपनीय तरीके से संचालित किया जा रहा है?

शहर के लोगों की निगाहें अब नगर परिषद प्रशासन और उच्च अधिकारियों पर टिकी हैं। यदि सब कुछ नियमानुसार हो रहा है तो परिषद को पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि उठ रहे सवालों और संदेहों का जवाब मिल सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष : 16 गांवों में चला प्राकृतिक खेती महाअभियान | स्प्रिंकलर सिस्टम पर 85% तक सब्सिडी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बागवानी के बारे में किसानों को जागरुक करते बागवानी विकास अधिकारी।
बागवानी के बारे में किसानों को जागरुक करते बागवानी विकास अधिकारी।
नारनौल। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला के कृषि एवं बागवानी विभाग की ओर से जिला के 16 गांवों में प्राकृतिक खेती व बा...
Continue Reading

नारनौल | प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड : दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक | 25 हजार का जुर्माना | नोटिस जारी

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड, दस्तावेज नहीं मिलने पर 25 हजार जुर्माना
नारनौल में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड, दस्तावेज नहीं मिलने पर 25 हजार जुर्माना
नारनौल। शहर के टहला रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री पर आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर परिषद नारनौल और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री स...
Continue Reading

नारनौल। जिला परिषद बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी : 15वें वित्त आयोग की योजनाओं को मिली हरी झंडी | ग्रामीण विकास और स्वच्छता पर विशेष जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
-जिला परिषद की बैठक लेते अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार।
-जिला परिषद की बैठक लेते अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार।
नारनौल। जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ‘सबका साथ, सबका विकास’ विज़न और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अंत्योदय संकल्प को धरातल पर उतारना जिला परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को पारदर्शि...
Continue Reading
Advertisement

Trending