नारनौल। जिला परिषद बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी : 15वें वित्त आयोग की योजनाओं को मिली हरी झंडी | ग्रामीण विकास और स्वच्छता पर विशेष जोर

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
-जिला परिषद की बैठक लेते अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार।
-जिला परिषद की बैठक लेते अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार।

नारनौल। जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ‘सबका साथ, सबका विकास’ विज़न और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अंत्योदय संकल्प को धरातल पर उतारना जिला परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

डॉ. राकेश कुमार शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय सभागार में आयोजित सामान्य बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद कुमार की उपस्थिति में हुई बैठक में जिले के समग्र विकास, ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा 15वें वित्त आयोग एवं स्टेट फाइनेंस योजना के तहत विभिन्न जनहित परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में वर्ष 2025-26 के अनुदान से जुड़े विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई, जबकि वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित योजनाओं की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। परिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने पर सहमति जताई।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने, स्वच्छता सुविधाओं में सुधार तथा साफ-सफाई से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान जिला पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति और सामुदायिक भवनों से संबंधित समस्याएं उठाईं। इस पर अध्यक्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।

बैठक में उप प्रधान भीम सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेनु लता, संदीप मालडा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला पार्षद उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी आमदनी : खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान शुरू | किसानों को सिखाए संतुलित खाद उपयोग के गुर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गांव हसनपुर में किसानों को संबोधित करते कृषि विकास अधिकारी।
गांव हसनपुर में किसानों को संबोधित करते कृषि विकास अधिकारी।
नारनौल। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला कृषि उप-निदेशक कार्यालय के नेतृत्व में जिले के गांव नीरपुर, डिगरोता, स्याना, नांगल चौधरी व हसनपुर में खेत बचाओ अभियान और धरती माता बचाओ अभियान' के तहत विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन ...
Continue Reading

नारनौल। केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष : 16 गांवों में चला प्राकृतिक खेती महाअभियान | स्प्रिंकलर सिस्टम पर 85% तक सब्सिडी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बागवानी के बारे में किसानों को जागरुक करते बागवानी विकास अधिकारी।
बागवानी के बारे में किसानों को जागरुक करते बागवानी विकास अधिकारी।
नारनौल। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला के कृषि एवं बागवानी विभाग की ओर से जिला के 16 गांवों में प्राकृतिक खेती व बा...
Continue Reading

नारनौल | प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड : दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक | 25 हजार का जुर्माना | नोटिस जारी

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड, दस्तावेज नहीं मिलने पर 25 हजार जुर्माना
नारनौल में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड, दस्तावेज नहीं मिलने पर 25 हजार जुर्माना
नारनौल। शहर के टहला रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री पर आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर परिषद नारनौल और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री स...
Continue Reading
Advertisement

Trending