ज़िला
सतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
सतनाली | कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सतनाली ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्री श्याम गौ सेवा धाम में गायों को हरा चारा सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौमाताओं को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया तथा केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन द्वारा रामरूप को सतनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रामरूप का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने एक समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

श्री श्याम गौ सेवा धाम में राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गायों को चारा खिलाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय तथा आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने के उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना ही उनकी विचारधारा का सम्मान है।
इस अवसर पर भाई राव अरुण, जिला महासचिव विनोद श्यामपुरा, जिला सचिव जितेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन गीता, जिला महासचिव राजू फौजी, मनीष मित्तल, पूर्व सरपंच बिजेंद्र सुरेहती, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रामरूप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
सतनाली | बारिश की मार से ढही बीडीपीओ कार्यालय की चारदीवारी : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल | बड़ा हादसा टला
सतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली2 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल