फतेहाबाद | शराब की पेटियां गायब होने पर इंस्पेक्टर पर केस दर्ज : फतेहाबाद SP ने ASP को सौंपी जांच

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।
एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।

फतेहाबाद | मालखाने से शराब की पेटियां गायब होने के मामले में सदर थाने के पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही एसपी निकिता खट्‌टर ने पूरे सदर थाने को ही तबदील कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी में एएसपी दिव्यांशी सिंगला, डीएसपी जगदीश काजला, एसएचओ सुरेंद्रा को शामिल किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, मालखाने से 160 पेटी गायब कर दी गई। इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह पर बीएनएस की धारा 256 और 316(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने मालखाने का निरीक्षण भी किया।

फतेहाबाद स्थित सदर थाना।

फतेहाबाद स्थित सदर थाना।

एसपी निकिता खट्‌टर ने ही सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह को पिछले सप्ताह ही उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया था। इसी बीच मालखाने से शराब की पेटियां गायब होने का मामला सामने आ गया। सबसे पहले एसपी ने प्रहलाद सिंह को एसएचओ पद से हटाकर पुलिस लाइन में भेज दिया।

प्रहलाद सिंह के स्थान पर रतिया सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय को फतेहाबाद सदर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। बड़ोपल चौकी प्रभारी शीशपाल सिंह को रतिया का सदर थाना प्रभारी लगाया गया। अब प्रहलाद सिंह पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

प्रहलाद सिंह, इंस्पेक्टर, फतेहाबाद पुलिस।

प्रहलाद सिंह, इंस्पेक्टर, फतेहाबाद पुलिस।

जानकारी के अनुसार, मालखाने का पूरा रिकॉर्ड मेंटेन होता है। एसएचओ बदले जाने के बाद भी रिकॉर्ड मिलान किया जाता है। तीन दिन पहले मालखाने के रिकॉर्ड का मिलान किया गया, तब 160 पेटी गायब होने की बात सामने आई थी। इसके बाद एसपी ने पूरे जांच करवाई। फिर अब यह कार्रवाई की गई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | बातों में उलझाकर फौजी की पत्नी से 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवाए : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | शहर में दिनदहाड़े ठगी और सम्मोहन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों ने कथित तौर पर बातों में उलझाकर और सम्मोहित कर सेना से सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी के कानों से करीब 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। प...
Continue Reading

नूंह | गांधी ग्राम घासेड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर बनाई रील : वायरल वीडियो से मचा बवाल | पुलिस ने शुरू की जांच

बबीता वर्मा
|
नूंह के गांधी ग्राम घासेड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल।
नूंह के गांधी ग्राम घासेड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल।
नूंह | जिले के ऐतिहासिक गांधी ग्राम घासेड़ा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने जिलेभर में चर्चा और नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे एक वीडियो और तस्वीर में दो युवक गांधी पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ...
Continue Reading

नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रवा के पास बने एक अवैध कट ने शुक्रवार को फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कच्चे रास्ते से यू-टर्न ले रहे एक लंबे कंटेनर के कारण पीछे से आ रहे कई वाह...
Continue Reading
Advertisement

Trending