हरियाणा | विश्व बैंक सहयोग से शुरू होगा जल सुरक्षा कार्यक्रम : हरियाणा में जल संरक्षण और कृषि जल प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
हरियाणा जल सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री श्रुति चौधरी।
हरियाणा जल सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री श्रुति चौधरी।

हरियाणा | महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा जल सुरक्षा कार्यक्रम (WSHP) को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की।

विश्व बैंक के सहयोग से वर्ष 2026 से 2032 तक संचालित होने वाला यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम हरियाणा में जल संरक्षण, जल प्रबंधन तथा कृषि क्षेत्र में जल उपयोग दक्षता को नई दिशा प्रदान करेगा। बैठक में कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार जल संसाधनों के संरक्षण एवं उनके समुचित प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, कृषि क्षेत्र में पानी के विवेकपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित किया जाएगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक स्थायी और सुदृढ़ जल प्रबंधन व्यवस्था विकसित की जाएगी।

यह कार्यक्रम हरियाणा के जल संसाधनों को सुरक्षित, संरक्षित और भविष्य के लिए सक्षम बनाने के साथ-साथ किसानों की समृद्धि तथा प्रदेश के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | बातों में उलझाकर फौजी की पत्नी से 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवाए : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | शहर में दिनदहाड़े ठगी और सम्मोहन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों ने कथित तौर पर बातों में उलझाकर और सम्मोहित कर सेना से सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी के कानों से करीब 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। प...
Continue Reading

फतेहाबाद | शराब की पेटियां गायब होने पर इंस्पेक्टर पर केस दर्ज : फतेहाबाद SP ने ASP को सौंपी जांच

राजेश भाम्भू
|
एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।
एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।
फतेहाबाद | मालखाने से शराब की पेटियां गायब होने के मामले में सदर थाने के पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही एसपी निकिता खट्‌टर ने पूरे सदर थाने को ही तबदील कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआई...
Continue Reading

नूंह | गांधी ग्राम घासेड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर बनाई रील : वायरल वीडियो से मचा बवाल | पुलिस ने शुरू की जांच

बबीता वर्मा
|
नूंह के गांधी ग्राम घासेड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल।
नूंह के गांधी ग्राम घासेड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल।
नूंह | जिले के ऐतिहासिक गांधी ग्राम घासेड़ा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने जिलेभर में चर्चा और नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे एक वीडियो और तस्वीर में दो युवक गांधी पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ...
Continue Reading
Advertisement

Trending