ज़िला
नूंह। हरियाणा रेड क्रॉस ने सेवा कार्यों में बनाया नया कीर्तिमान : अंकुश मिगलानी के नेतृत्व में कई जनकल्याणकारी पहल
नूंह। हरियाणा राज्य रेड क्रॉस समिति ने उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी के नेतृत्व में वर्ष 2025-26 के दौरान सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। रक्तदान से लेकर दिव्यांगजन सहायता, निशुल्क एंबुलेंस, शव वाहन, टीबी मरीजों की मदद और युवाओं को रेड क्रॉस से जोड़ने तक अनेक योजनाओं को गति दी गई है।
रक्तदान के क्षेत्र में हरियाणा ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 5,194 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया, जिनमें 3,71,718 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में चार नए ब्लड बैंक स्थापित करने की अनुमति भी प्राप्त हुई है, जिससे विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को लाभ मिलेगा। रेड क्रॉस सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि
सड़क दुर्घटनाओं में समय पर सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब ड्राइविंग लाइसेंस के नए आवेदकों के लिए प्राथमिक चिकित्सा का ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है।

दिव्यांगजनों के हित में रेड क्रॉस ने कई अहम कदम उठाए हैं। सरकारी राशन डिपो पर दिव्यांगों के लिए अलग कतार की व्यवस्था कराई गई। वहीं एलिम्को के सहयोग से वर्ष 2025-26 में प्रदेशभर में करीब 37 करोड़ रुपये के सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए। जिला रेड क्रॉस सोसायटी नूंह के माध्यम से अब तक करीब 200 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल व अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा चुके हैं। जिला रेड क्रॉस सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि एलिम्को की टीम नियमित रूप से पंजीकरण कर पात्र दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध करा रही है।
जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए राज्य में 2.25 करोड़ रुपये की लागत से 19 नई निशुल्क एंबुलेंस एवं रोगी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं प्रत्येक जिले में निशुल्क शव वाहन सेवा शुरू करने की दिशा में भी पहल की गई है।
रेड क्रॉस ने हरियाणा के 18 कुष्ठ आश्रमों में रह रहे 352 परिवारों को कंबल, किचन सेट, बाल्टी, मग सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की तथा उनके लिए नियमित राशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।

प्रदेश के सभी जिलों में आधार केंद्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र और पैथोलॉजिकल लैब स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि आमजन को सस्ती और सुलभ सेवाएं मिल सकें।
युवा पीढ़ी को सामाजिक सेवा से जोड़ने के लिए प्रदेश के 42 विश्वविद्यालयों और उनके संबद्ध महाविद्यालयों में युथ रेड क्रॉस तथा सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में जूनियर रेड क्रॉस की स्थापना की जा चुकी है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को प्रोटीन किट वितरित कर उनके बेहतर उपचार में सहयोग दिया जा रहा है।
रेड क्रॉस अधिकारियों का कहना है कि उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी के नेतृत्व में संस्था जरूरतमंदों तक राहत और सहायता पहुंचाने के लिए लगातार नई योजनाओं को लागू कर रही है, जिससे हरियाणा में मानवीय सेवा कार्यों को नई दिशा और गति मिली है।
नूंह | फिरोजपुर झिरका में गौकशी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 378 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद | 7 आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर | विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ : बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
यमुनानगर | प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी का अंतिम मौका : रविवार को भी खुले निगम कार्यालय | सैकड़ों ने उठाया लाभ
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा6 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
निजामपुर8 hours agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
हरियाणा1 day agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह