अटेली। बिहाली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित : 44 युवाओं ने किया रक्तदान | 57 वर्षीय बाबू प्रहलाद सिंह ने 36वीं बार किया रक्तदान
अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली में रविवार को ग्राम पंचायत के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गांव के सरपंच सीताराम यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान कुल 44 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में सोनी देवी अस्पताल, नीमराना से चिकित्सक नरेश […]

अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली में रविवार को ग्राम पंचायत के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गांव के सरपंच सीताराम यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान कुल 44 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर में सोनी देवी अस्पताल, नीमराना से चिकित्सक नरेश कुमार यादव एवं डॉ. दीपिका विशेष रूप से उपस्थित रहीं। चिकित्सा टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।
रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष आकर्षण 57 वर्षीय बाबू प्रहलाद सिंह रहे, जिन्होंने 36वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सरपंच सीताराम यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती। रक्तदान करने से मन को संतोष और शरीर को मजबूती मिलती है। उन्होंने युवाओं से समय-समय पर रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।
शिविर के दौरान तेजपाल पहलवान, घनश्याम, सतेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार, नीरज कुमार सहित अनेक युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।



