ज़िला
रेवाड़ी | एक महीने से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : रेवाड़ी-बावल मार्ग जाम | प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
रेवाड़ी। जिले के छुरियावास गांव के ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। करीब एक महीने से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कमालपुर गांव के पास रेवाड़ी-बावल मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठे ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक माह पहले आई तेज आंधी के दौरान गांव की बिजली लाइन के कई पोल टूट गए थे। इसके बाद से गांव में नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लगातार बिजली नहीं मिलने से पेयजल संकट भी गहरा गया है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अधिकारियों की उदासीनता से परेशान होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।
जाम के चलते रेवाड़ी-बावल मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खुलवाने और समस्या के समाधान का आश्वासन देने का प्रयास किया।
यमुनानगर। पॉलिथीन मुक्त शहर की अनूठी पहल : सबसे अधिक पॉलिथीन जुटाने वाले सफाई कर्मचारी सम्मानित | कपड़े का थैला अपनाने की अपील
यमुनानगर। ऑपरेशन मैदान 2.0 का बड़ा एक्शन : 150 पुलिसकर्मियों की ताबड़तोड़ छापेमारी | नशा तस्करों को पुलिस की दो टूक चेतावनी
यमुनानगर। ऑपरेशन मैदान 2.0 का बड़ा एक्शन : तीन नशा तस्कर गिरफ्तार | डेढ़ करोड़ की हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
-
नारनौल6 days agoनारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई