फरीदाबाद | गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख की साइबर ठगी : दिल्ली से तीसरी लेयर का खाताधारक गिरफ्तार | बल्लभगढ़ साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद

फरीदाबाद | गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48,00,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक राजीव आचार्य वासी सांई बाबा एन्क्लेव, नजफगढ, दिल्ली को 30 जून को नजफगढ से गिरफ्तार किया है। को माननीय न्यायलय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित तीसरी लेयर (Third Layer) का खाताधारक है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित राजीव आचार्य नजफगढ का निवासी है तथा वहीं पर ही इलैक्ट्रीशियन का काम करता है। उसकी दुकान पर एक व्यक्ति काम करने के लिए आता था, जिसने उसको खाता देकर पैसे कमाने का लालच दिया। लालचवश उसने अपना खाता की जानकारी उसे व्यक्ति दे दिया। उसके खाता में ठगी के 2,40,000/-रू आये थे। फिर उसने ठगी के पैसे को चेक से निकाल कर उसे व्यक्ति को दे दिये।

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि ठगी की रकम के 48 लाख रुपए प्रथम लेयर (First Layer) के 2 खातों में आये थे, उसके बाद द्वितीय लेयर (Second Layer) के 3 खाते में स्थानांतरित हुए और फिर तीसरी लेयर (Third Layer) में आरोपित के खाते में 2,40,000/-रू आये थे। जिनको चेक के माध्यम से निकाल कर ठगों के पास पहुंचाया गया था।

बता दें कि सेक्टर 8 बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 दिसंबर 2025 को एक अंजाम नंबर से कॉलर ने कॉल कर अपने आप को हरियाणा प्रशानिक विभाग चण्डीगढ़ से बताया और कहा कि शिकायतकर्ता के आधार कार्ड से फर्जी SIM जारी हुई है और आतंकवादियो के द्वारा प्रयोग की जा रही है और उस नंबर से 7 से 8 करोड की मनी लाड्रिंग भी हुई हुई है। फिर कथित अधिकारी ने एक और नंबर देकर NIA अधिकारी से बात करने के लिये कहा। बात करने पर कथित NIA अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम आपको अरेस्ट करने के लिये आ रही है। फिर ठगों ने दवाब बनाकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग 3 खातो में कुल 48,00,000 रुपये ट्रॉसफर कर दिये। शिकायत पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण : गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी बहनों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण करती गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी महिलाएं।
रेवाड़ी में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण करती गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी महिलाएं।
रेवाड़ी | डॉक्टर्स डे के अवसर पर गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी बहनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और सभी ने उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर उपस्...
Continue Reading

नई दिल्ली । इस्तीफे के बाद पहली मुलाकात : सांसद कुमारी सैलजा से मिले पुनीत बुलान | महेंद्रगढ़ के जनहित और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
इस्तीफे के बाद पहली बार कुमारी सैलजा से मिले पुनीत बुलान
इस्तीफे के बाद पहली बार कुमारी सैलजा से मिले पुनीत बुलान
नई दिल्ली । महेंद्रगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान महेंद्रगढ़...
Continue Reading

नूंह | मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का ताबड़तोड़ छापा : हॉट मिक्स प्लांटों में करोड़ों के खेल का शक | बिना बिल हजारों टन रोड़ी-डस्ट बरामद

बबीता वर्मा
|
नूंह | जिले के गांव घासेड़ा के पास संचालित दो हॉट मिक्स (रोड़ी मिक्सर) प्लांटों पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। डीएसपी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त कार्रवाई में प्रदूषण, खनन, बिजली,...
Continue Reading
Advertisement

Trending