फरीदाबाद | रेहड़ी संचालकों से वसूली का विरोध पड़ा भारी : बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी मामले में एक गिरफ्तार | घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद

फरीदाबाद | थाना डबुआ क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट करने, बंधक बनाकर रखने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना डबुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 जून को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहित निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।

जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता राहुल और उसका साथी डबुआ मंडी के बाहर रेहड़ी लगाते हैं। आरोपित बोंचा और मन्नू कथित रूप से रेहड़ी संचालकों से रेहडी लगाने के पैसे मांगते थे‌। शिकायतकर्ता से भी उन्होंने पैसे मांगे थे परंतु शिकायतकर्ता ने देने से मना कर दिया। जिस पर आरोपीगण बोंचा, मन्नू और मोहित, शिकायतकर्ता राहुल व उसके साथी को जबरदस्ती स्कूटी व मोटरसाइकिल पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी स्थित एक मकान पर ले गये, जहां पर उनके साथ मारपीट की।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार राहुल निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 जून को बोंचा, चिराग और मोहित उसको व साथी जितेंद्र को प्याली चौक के पास स्थित एक खाने की दुकान से स्कूटी पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी में अपने एक साथी के घर ले गए। वहां उन्होंने उनको बंधक बनाकर रखा व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का ताबड़तोड़ छापा : हॉट मिक्स प्लांटों में करोड़ों के खेल का शक | बिना बिल हजारों टन रोड़ी-डस्ट बरामद

बबीता वर्मा
|
नूंह | जिले के गांव घासेड़ा के पास संचालित दो हॉट मिक्स (रोड़ी मिक्सर) प्लांटों पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। डीएसपी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त कार्रवाई में प्रदूषण, खनन, बिजली,...
Continue Reading

रेवाड़ी | बरसात से पहले प्रशासन अलर्ट : डीसी अभिषेक मीणा ने नालों का किया निरीक्षण | जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | डीसी अभिषेक मीणा ने मानसून सीजन में बरसात के कारण पैदा होने वाली जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ रेवाड़ी शहर के रेलवे रोड, गढ़ी बोलनी रोड, आनंद नगर, दक्ष प्रजापति चौक, मॉडल टाउन, दिल्ली रोड  सह...
Continue Reading

फरीदाबाद | गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख की साइबर ठगी : दिल्ली से तीसरी लेयर का खाताधारक गिरफ्तार | बल्लभगढ़ साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48,00,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक राजीव आचार्य वासी सांई बाबा एन्क्लेव, नजफगढ, दिल्ली को 30 जून को नजफगढ से गिरफ्तार किया है। को माननीय न्यायलय में पेश कर ...
Continue Reading
Advertisement

Trending