ज़िला
फरीदाबाद | ट्रेडिंग के नाम पर 5,11,000 रुपये की ठगी : खाताधारक सहित 3 गिरफ्तार | साइबर थाना NIT की कार्रवाई
फरीदाबाद | साइबर थाना NIT की टीम ने ट्रेडिंग के नाम पर 5,11,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए जीवन(27) व राहुल(33) वासी मेरठ उत्तर प्रदेश व सूर्य प्रताप(28) सम्भल उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। टीम ने 3 जुलाई को मेरठ व संभल से आरोपितों को काबू किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सूर्यपप्रताप खाताधारक है, जिसने अपना खाता जीवन व जीवन ने यह खाता आगे राहुल को दिया था। तीनों 12वीं पास है, सूर्यप्रताप ठेकेदारी का काम करता है, खाता में ठगी के 2,00,000 रुपये आये थे।
बता दें कि सेक्टर-21D वासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 जून 2025 को उसके टेलीग्राम पर एक लिंक आया, जिसमें पैसे इंवेस्ट कर मोटा मुनाफा बारे बताया गया था, फिर शिकायतकर्ता ने ठगो से बात की, जिन्होंने कहा कि वह AMAZON के लिए काम करते है और आपको भी काम देंगे, जिसमें 40% से 100% तक मुनाफा बारे कहा गया, फिर उसको AMAZON पर कुछ प्रोडक्टस के फोटो खींच कर किसी को भेजने और एक अमाउंट सेलेक्ट करने को कहा गया।
जिस पर शिकायतकर्ता ने 25000 रुपये की अमांउट सेलेक्ट की और ठगो द्वारा बताये खाता में राशि भेज दी। इस तरह महिला ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए ठगो द्वारा बताए विभिन्न खातों में कुल 5,11,000 रुपये भेज दिये परंतु उसे कोई पैसा वापस नही मिला। शिकायत पर थाना साइबर NIT में मामला दर्ज किया गया था।
नूंह | 1 मिनट की देरी पड़ती भारी : पुलिस राइडर बना फरिश्ता HTET अभ्यर्थी को समय रहते पहुंचाया परीक्षा केंद्र
फतेहाबाद। पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, बोले : उनका निधन व्यक्तिगत क्षति
रेवाड़ी | सीएम हमारे बॉस हैं, उनके कार्यक्रम में सबको जाना चाहिए था : विधायक लक्ष्मण यादव
-
नारनौल4 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
नारनौल4 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल । एक वोट से चुनाव हारने वाली रेणु दहिया बनीं सैनी सभा की कार्यकारी महासचिव : जयसिंह का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद
-
नारनौल4 days agoनारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण