ज़िला
स्काउट्स-गाइड्स की नशा मुक्ति रैली : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिखाई हरी झंडी, युवाओं को दिलाई शपथ
नारनौल में हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनिरुद्ध यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट परंपरा के अनुसार उप जिला शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह और डीओसी कब टेकचंद यादव ने एसडीएम को स्कार्फ व वोगल पहनाकर सम्मानित किया।
रैली को संबोधित करते हुए एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सह ग्रुप लीडर अमित कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
रैली लघु सचिवालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान स्काउट्स, गाइड्स, कब और बुलबुल ने “नशा के विरुद्ध एक जंग, हम सब का यह संकल्प” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
डीओसी स्काउट रमेश सोनी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य एक स्वस्थ, स्वच्छ और नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में पवित्रा यादव, वीरेंद्र यादव, सतबीर सिंह, अंजना यादव और सरला यादव सहित कई लोगों का योगदान रहा।
नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक
नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण