ज़िला
सिंघानिया विश्वविद्यालय में भारत-नेपाल संबंधों पर विचार गोष्ठी : शिक्षा और संस्कृति पर गहन चर्चा | पूर्व उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह रावल मुख्य अतिथि | अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर | नारनौल में हुआ आयोजन
सिंघानिया विश्वविद्यालय में “भारत-नेपाल संबंध: अतीत से वर्तमान तक” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं सांसद राजेंद्र सिंह रावल उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने की।
मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह रावल ने भारत-नेपाल संबंधों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अत्यंत प्राचीन और मजबूत रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि स्थापत्य, रक्त संबंध और दर्शन में दोनों देशों की एकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने जनक नंदनी सीता और महर्षि वेदव्यास का उदाहरण देते हुए सांस्कृतिक जुड़ाव को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान, जल संरक्षण, डिजिटल ढांचा, पेटेंट अधिकार, रोजगार और वैश्विक विकास जैसे विषयों पर सहयोग बढ़ाने का सुझाव दिया।
अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ. मनोज कुमार ने नेपाल की समृद्ध संस्कृति और वहां के लोगों की आत्मीयता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध आपसी सम्मान और सहयोग पर आधारित हैं और भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा।
विशिष्ट वक्ता डॉ. रामनिवास मानव ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की अवधारणा को “विश्व का विद्यालय” बताते हुए 1816 की सगौली संधि और 1950 की भारत-नेपाल संधि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और वैचारिक समानता ही दोनों देशों के संबंधों की मजबूत नींव है।
विशिष्ट अतिथि महिपाल सिंह ने कहा कि हिंदी और नेपाली भाषाओं की जड़ संस्कृत में है, जिससे दोनों देशों की सांस्कृतिक एकता और भी प्रगाढ़ होती है। उन्होंने व्यापार, वाणिज्य और रक्षा क्षेत्रों में भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बताया।
वहीं, भानुदत्त आचार्य ने भारत और नेपाल की सांस्कृतिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि मीडिया इन संबंधों को मजबूत भी कर सकता है और कमजोर भी। अधिवक्ता दिनेश कुमार ने नेपाल की संस्कृति को आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की शुरुआत परिसर निदेशक प्रो. पीएस जस्सल के स्वागत भाषण से हुई, जबकि रजिस्ट्रार एम. आई. हाशमी ने मंच संचालन किया। इस विचार गोष्ठी ने भारत-नेपाल संबंधों को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रो. अरविंद कुमार और प्रो. एस के दुबे द्वारा लिखित “5जी इवोल्यूशन एंड इट्स इम्पैक्ट” नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
फतेहाबाद | बेकाबू रिट्ज कार का कहर : ई-रिक्शा समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर
फरीदाबाद | पेपर बॉक्स/रीम आर्डर के नाम पर 1,45,000 रुपये की ठगी : साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को किया गिरफ्तार
फतेहाबाद | मानवता की मिसाल : रतिया ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर बेसुध पड़े व्यक्ति को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान