ज़िला
नारनौल | रबी खरीद की समीक्षा बैठक : गेहूं-सरसों की खरीद तेज , 48-72 घंटे में भुगतान , मंडियों में व्यवस्था सुचारू
अरुण कुमार गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में रबी फसलों की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान महेंद्रगढ़ जिले की ओर से कैप्टन मनोज कुमार ने विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
डीसी ने बताया कि जिले की अनाज मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति के अनुसार किसानों को फसल बेचने के 48 से 72 घंटे के भीतर भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है।
जिले में अब तक 6727 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जिसमें से 5722.26 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। गेहूं की खरीद में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उठाव के संबंध में उन्होंने बताया कि अब तक 3305.90 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है, जो कुल खरीद का लगभग 58 प्रतिशत है। मंडियों में कनीना में 74 प्रतिशत और सतनाली में 53 प्रतिशत उठान पूरा हो चुका है।
सरसों की खरीद की स्थिति पर जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि अब तक 13446.80 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई है, जिसमें से 13440.70 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। अटेली मंडी इस मामले में सबसे आगे रही, जहां 7693.10 मीट्रिक टन सरसों की आवक दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
डीसी ने कहा कि मंडियों में किसानों के लिए पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि रबी सीजन की खरीद प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल13 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता