नारनौल। 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत : नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में आयोजन | हेल्पलाइन पर मिलेगी कानूनी जानकारी

हरीसिंह
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

सीजेएम नीलम कुमारी।
सीजेएम नीलम कुमारी।

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में आगामी 9 मई को न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में बैंक लोन, मोटर वाहन दुर्घटना, एनडीपीएस एक्ट, फौजदारी, दीवानी, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों जैसे मामलों का निपटारा आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों को शीघ्र और सरल तरीके से निपटाना है, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनका कोई मामला न्यायालय में लंबित है, तो वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का निस्तारण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर कॉल कर लोक अदालत से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क कर कानूनी सलाह ली जा सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | समस्याओं के समाधान में देरी नहीं होगी : समाधान शिविर में 35 शिकायतें सुनी गईं | अतिक्रमण पर नोटिस जारी | हर सोमवार-गुरुवार लगेगा शिविर

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर
महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर
 लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर में जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शिविर में अवै...
Continue Reading

नारनौल | समाधान शिविर में 55 शिकायतें | एसडीएम ने सुनी समस्याएं | परिवार पहचान पत्र से लेकर बिजली-पानी तक मुद्दे उठे | पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अमित यादव
|
एसडीएम आईएएस अनिरुद्ध यादव ने शिकायतें सुनीं।
एसडीएम आईएएस अनिरुद्ध यादव ने शिकायतें सुनीं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित समाधान शिविरों की कड़ी में वीरवार को लघु सचिवालय में 55 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर एसडीएम आईएएस अनिरुद्ध यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्...
Continue Reading

नारनौल | JJP की प्रेसवार्ता, GJU प्रकरण पर बवाल, दिग्विजय को मुख्य आरोपी बनाने पर सवाल, सरकार की मंशा पर उठे संदेह

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में JJP की प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद मीडिया को संबोधित करते हुए।
नारनौल में JJP की प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद मीडिया को संबोधित करते हुए।
जननायक जनता पार्टी (JJP) ने नारनौल में आयोजित प्रेसवार्ता में हिसार के GJU प्रकरण को लेकर पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद ने कहा कि पिछले 7–8 दिनों से हरियाणा में जो घटनाएं सामने आ रही हैं, वह सरकार की मंशा पर सवाल खड़े...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: